संस्कार प्रणेता आचार्यश्री सौरभ सागरजी महाराज के मंगल आशीर्वाद एवं गुदड़ी मंसूर खां सकल दिगंबर जैन समाज के तत्वावधान में आगरा के गुदड़ी मंसूर खां स्थित सेठ बिहारी लाल जैन धर्मशाला के अतिप्राचीन श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर में श्री शांतिनाथ महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ का भव्य आयोजन शुरू हो गया है। पढ़िए शुभम जैन की रिपोर्ट…
आगरा। संस्कार प्रणेता आचार्यश्री सौरभ सागरजी महाराज के मंगल आशीर्वाद एवं गुदड़ी मंसूर खां सकल दिगंबर जैन समाज के तत्वावधान में आगरा के गुदड़ी मंसूर खां स्थित सेठ बिहारी लाल जैन धर्मशाला के अतिप्राचीन श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर में श्री शांतिनाथ महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ का भव्य आयोजन शुरू हो गया है। भव्य घटयात्रा के साथ 6 जुलाई से 21 जुलाई के मध्य सोलह दिवसीय विधान की शुरुआत हुई, जिसमें बड़ी संख्या में सौभाग्यवती महिलाएं इस घटयात्रा में शामिल हुईं। जहां महिलाएं अपने शीश पर मंगल कलश लिए शोभायमान थीं तो वहीं बैंड बाजों के साथ श्रावक भी श्रीजी की प्रतिमा को रथ पर लेकर इस घटयात्रा में चल रहे थे।
घटयात्रा के मंदिर पहुंचने के बाद राकेश जैन पार्षद एवं नरेश जैन परिवार ने ध्वजारोहण किया। साथ ही सौभाग्यशाली महिलाओं ने मण्डप का शुद्धिकरण किया। राजेश जैन कारपेट एवं पूर्णिमा जैन परिवार एवं रविन्द्र जैन एवं मिथलेश जैन परिवार ने संत शिरोमणि समाधिस्थ आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज एवं भगवान महावीर स्वामी के चित्र का अनावरण किया|राजेंद्र जैन परिवार एवं प्रमोद जैन परिवार ने समाधिस्थ आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज एवं भगवान महावीर स्वामी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन किया। इसके पश्चात सौभाग्यशाली इंद्रों ने प्रतिष्ठाचार्य सौरभ जैन शास्त्री जी के मंत्रोच्चारण के साथ स्वर्ण कलशों से मूलनायक भगवान शीतलनाथ की प्रतिमा की वृहद शांतिधारा की।
इंद्र-इंद्राणियों ने प्रतिष्ठाचार्य पंडित रवींद्र जैन शास्त्री एवं सह प्रतिष्ठाचार्य पंडित सौरभ जैन शास्त्री के कुशल निर्देशन में शांतिनाथ महामंडल विधान की मांगलिक क्रियाएं सम्पन्न कीं। इस अवसर पर मंदिर कमेटी ने सभी अतिथियों का साफा एवं माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया। इस दौरान भक्तों का उत्साह प्रभु के प्रति देखते ही बन रहा था। इस अवसर पर वीरेंद्र जैन,अशोक जैन,सुभाष जैन, प्रमोद जैन, सुशीला जैन,अल्पना जैन शशि जैन, सुनीता जैन, विजय जैन, लक्ष्मी जैन, कुसुम जैन, कांता जैन, प्रीति जैन सहित समस्त गुदड़ी मंसूर खां के आसपास की शैलियां के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहें।













Add Comment