समाचार

सिंगापुर जैन संघ ने गौशालाओं के लिए दी दो लाख रुपए की राशि: विदेश में समाजजन जीवदया के लिए प्रेरित 


सिंगापुर जैन संघ ने दयोदय महासंघ द्वारा संचालित आचार्य श्री विद्यासागर महाराज की प्रेरणा से संचालित गौशालाओं के लिए अभय दान निमित्त दो लाख रुपए की राशि दी है। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…


इंदौर। सिंगापुर जैन संघ ने दयोदय महासंघ द्वारा संचालित आचार्य श्री विद्यासागर महाराज की प्रेरणा से संचालित गौशालाओं के लिए अभय दान निमित्त दो लाख रुपए की राशि दी है। समाज सेवी व गौ सेवक प्रदीप जैन पाटनी देश में रहते हुए तो धर्म प्रभावना व धार्मिक अनुष्ठान एवं जीव दया के लिए सदैव तत्पर रहते ही है। उन्होंने अभी सिंगापुर में जीव दया का अलख जगाया है। सिंगापुर जैन संघ के लोगों को प्रेरित किया और मन से समर्थन करते हुए सकल समाज के सदस्यों की तरफ से करीब दौ लाख रुपए की सहयोग राशि अभय दान स्वरुप गौशाला में देने की घोषणा की है। यह वाकई बहुत बड़ी उपलब्धि है।

समाजजनों ने की प्रशंसा 

समाजजनों ने उनकी इस प्रेरणा को अनुकरणीय व अनुमोदनीय बताया है। उनका कहना है कि

आपके मार्ग दर्शन में आगे भी जीव दया के कार्य होते रहेंगे। इंदौर दिगंबर जैन समाज सामाजिक सांसद के अध्यक्ष राजकुमार पाटोदी, महामंत्री सुशील पांड्या, मंत्री डॉ जैनेन्द्र जैन महावीर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कासलीवाल फैडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश विनायका, हंसमुख गांधी, टीके वेद, राजीव जैन बंटी संजीव जैन संजीवनी, राजेश जैन दद्दू और परवार समाज महिला मंडल की अध्यक्ष मुक्ता जैन ने भी जीवदया के प्रति उनके अतुल्य सहयोग को अनुकरणीय बताया। उनका कहना है कि वाकई सिंगापुर जैन संघ के सभी दान दातार बधाई के पात्र है जो विदेश में रहते हुए भी अपने संस्कार गुरुवर के दिखाए मार्ग पर चलते हुए बहुत ही नेक कार्य की शुरुआत की है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page