समाचार

कर लो सिद्धों का गुणगान आई है पावन ये घड़ी: जवरी बाग नसिया जी में अष्टाह्निका पर्व मनाया जाएगा 


श्री 1008 पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर जवरी बाग नसिया जी में फाल्गुन माह का अष्टाह्निका पर्व शुक्रवार से मनाया जाएगा। इस दिन विभिन्न विधान और पूजन आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इंदौर से पढ़िए हरिहरसिंह चौहान की यह खबर…


इंदौर। श्री 1008 पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर जवरी बाग नसिया जी में फाल्गुन माह का अष्टाह्निका पर्व में श्री विद्यासागर जी एवं नव आचार्य श्री समय सागर जी के मंगल आशीर्वाद से 7 मार्च से सिद्धों की आराधना का पर्व प्रारंभ होने जा रहा है। श्री 1008 सिद्धचक्र महा मंडल विधान होगा। इसमें ब्रह्मचारी भावेश भैया जी ऊन का सानिध्य और निर्देशन प्राप्त होगा। जवरी बाग नसिया जी मंदिर कमेटी ने सभी दिगंबर जैन समाज के भक्तजनों से आग्रह किया है कि आप सभी सपरिवार पधार कर पुण्य का संचय अवश्य करें।

प्रथम दिवस कार्यक्रम के कार्यक्रम इस प्रकार हैं

7 मार्च शुक्रवार को सुबह 7.10 बजे से मूलनायक प्रभु का महा मस्ताभिषेक किया जाएगा। सुबह 7.30 बजे से रिद्धि मंत्रों से शांतिधारा होगी। सुबह 8 बजे से घटयात्रा तथा 8.20 से मंडल उदघाटन, इंद्र प्रतिष्ठा, सकलीकरण, गुरु आज्ञा आदि होंगे। सुबह 8.40 बजे से विधान प्रारंभ होंगे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page