समाचार

सीहोर में मिली पार्श्वनाथ जी की अति प्राचीन प्रतिमा

सीहोर मध्यप्रदेश/राजधानी भोपाल के नजदीक सीहोर जिले की सीवन नदी के किनारे चौधरी घाट पर 23वे तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ जी की सर्वांग सुंदर प्रतिमा प्राप्त हुई हैं।
सीहोर शासकीय कन्या महाविद्यालय में प्रोफेसर श्री गणेश लाल जैन व जैन समाज के अध्यक्ष श्री अजय जैन ने बताया कि प्रतिमाजी को चौधरी घाट से उठाकर श्री दिगम्बर जैन मंदिर सीहोर में लाकर साफ सफाई की गई।प्रतिमा 9वी शताब्दी की प्रतीत होती हैं। प्रतिमा पद्मासन होकर पांच फन युक्त व यक्ष यक्षिणी सहित है।
प्रतिमा प्राप्त होने से जैन समाज में उत्साह व्याप्त हो गया है ।आसपास के समाजजन दर्शन के लिए आ रहे है। समाज ने कहा कि यदि चौधरी घाट पर खुदाई कराई जाए तो और प्रतिमाएं प्राप्त हो सकती हैं।
सीहोर भोपाल इंदौर मार्ग पर स्थित है। राजेन्द्र जैन महावीर ने कहा कि जिस तरह प्रतिमा दिखाई दे रही हैं वैसी प्रतिमा नेमावर के सिद्धोदय तीर्थ व पुष्पगिरी तीर्थ सोनकच्छ में भी स्थापित है, दोनों तीर्थो पर विराजमान प्रतिमाएं भी खुदाई में ही मिली थी, यह इलाका जैन धर्म का प्राचीन केंद्र रहा है , पुरातत्व की दृष्टि से उक्त स्थानों की खुदाई करने पर जैन प्रतिमाएं प्राप्त हो सकती हैं।
जैन समाज उक्त प्रतिमा का संरक्षण कर अपना प्राचीन इतिहास समृद्ध कर अपना कर्तव्य पूर्ण करेगी ।

राजेन्द्र जैन महावीर, सनावद
प्रो गणेश लाल जैन सीहोर।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
संपादक

About the author

संपादक

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page