समाचार

शालीमार एनक्लेव जैन मंदिर में सिद्धचक्र विधान जारी: द्वितीय दिवस पर भक्ति और साधना में लीन हुए श्रद्धालु


कमला नगर स्थित शालीमार एनक्लेव स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान के दूसरे दिन बुधवार को श्रद्धा, भक्ति और साधना का अनुपम संगम देखने को मिला। सुबह पूजन एवं श्रीजी के अभिषेक के साथ दिन की शुरुआत हुई। आगरा से पढ़िए, शुभम जैन की यह खबर…


आगरा। कमला नगर स्थित शालीमार एनक्लेव स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान के दूसरे दिन बुधवार को श्रद्धा, भक्ति और साधना का अनुपम संगम देखने को मिला। सुबह पूजन एवं श्रीजी के अभिषेक के साथ दिन की शुरुआत हुई। संगीत अहिंसा जैन एंड पार्टी के मधुर स्वरों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। मंदिर प्रांगण में भक्तों ने सौभाग अष्ट द्रव्यों के साथ पूजा-अर्चना कर धर्मलाभ अर्जित किया। बाल ब्रह्मचारी आशीष भैया के निर्देशन में विधान की सभी मांगलिक क्रियाएं विधि विधानपूर्वक हुईं। सायं काल महिला मंडलों द्वारा भव्य महाआरती का आयोजन किया गया।

जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। ‘जय जिनेंद्र’ और ‘सिद्धचक्र जयवंत हो’ के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा। विधान के तीसरे दिन 30 अक्टूबर को नवग्रह पूजन एवं विधान मंगल आरती होगी। इस मौके पर राजकुमार गुड्डू, संजू गोधा, राजू गोधा, मुकेश जैन रपरिया, एसबी जैन, शुभम जैन समस्त शालीमार एनक्लेव जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page