नगर में श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर सेक्टर 7, आवास विकास कॉलोनी सिकंदरा में सोमवार को श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्वशांति महायज्ञ के श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान में द्विगुणित क्रम से 8, 16, 32,64, 128, 256, 512,1024 अर्घ्य समर्पित किए जाते हैं। आगरा से पढ़िए, राहुल जैन की यह रिपोर्ट…
आगरा। नगर में श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर सेक्टर 7, आवास विकास कॉलोनी सिकंदरा में सोमवार को श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्वशांति महायज्ञ के श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान में द्विगुणित क्रम से 8, 16, 32,64, 128, 256, 512,1024 अर्घ्य समर्पित किए जाते हैं। इस प्रकार संपूर्ण आहुतियां 2040 मंत्रों द्वारा संपन्न होती हैं। श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान का अतिशय सातिशय पुण्य का हेतु है। इसमें अशुभ कर्मों का नाश होता है। हर मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान सभी विधानों का राजा कहलाता है। अपने जीवन में श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान अवश्य कराना चाहिए।
1024 अर्घ्य अर्पित कर पूजन किया
जबलपुर संस्कार धानी से आचार्य श्री विद्यासागरजी महाराज के शिष्य बाल ब्रह्मचारी प्रदीप शास्त्री ‘पीयूष’ के निर्देशन में कराया जा रहा है और सहयोगी पंडित महेश चंद्र शास्त्री और संगीतकार विमल जैन शास्त्री सागर द्वारा किया जा रहा है। मंगलवार को 1024 अर्घ्य सौधर्म इंद्र अशोक कुमार जैन-निर्मला जैन, महायज्ञ नायक- रामप्रकाश जैन-करिश्मा, धनपति कुबेर- सचिन जैन मेघा जैन, यज्ञनायक- अंकित जैन-माधवी जैन, श्रीपाल-मैनसुंदरी- विवेक जैन-रुचि जैन, ईशान इंद्र- प्रमोद जैन- मंजू जैन, महेन्द्र- गिरीश जैन-मालती जैन, सानत कुमार इंद्र- संजीव जैन-रेनू जैन, ब्रह्म इंद्र अरुण जैन-रचना जैन, ब्रह्मोत्तर इंद्र सतेंद्र जैन-मीना जैन, लान्तव इंद्र अतुल जैन-पिंकी जैन ने समर्पित किए। पूजन में सामूहिक रूप से सभी इंद्र-इंद्राणियो ने अर्घ्य चढ़ाने का सौभाग्य प्राप्त किया
यह समाजजन मौजूद रहे
इस मौके संयोजक अशोक कुमार जैन, अध्यक्ष राजेश बैनाड़ा, मंत्री विजय जैन निमोरब, मगन कुमार जैन, अरुण जैन, महेश चंद जैन, सुशील जैन, अनिल आदर्श जैन, सतेंद्र जैन,दिलीप जैन, राकेश जैन, राम प्रकाश जैन, अतुल जैन, प्रमोद जैन, विवेक जैन, अंकित जैन, संजीव जैन मीडिया प्रभारी राहुल जैन और सकल जैन समाज मौजूद था। मीडिया प्रभारी राहुल जैन ने बताया कि 4 मार्च को बाल ब्रह्मचारी पीयूष भैया के सानिध्य में सुबह 9 बजे से सिद्धचक्र महामंडल विधान का महायज्ञ एवं समापन होगा।









Add Comment