नगर में विराजमान आर्यिका सरस्वती माताजी ससंघ के सानिध्य एवं प्रतिष्टाचार्य श्री नितिन झंझरी(इंदौर) वालों के निर्देशन में सर्व सौख्य प्रदायी श्री सिद्धचक्र महामण्डल विधान एवं विश्व कल्याण कामना महायज्ञ का आयोजन बड़ी धूम-धाम से 14 जुलाई से 21 जुलाई तक किया जा रहा है। पढ़िए यह रिपोर्ट…
सनावद। जैन धर्म में महत्वपूर्ण स्थान रखने वाले 17 लाख वर्ष प्राचीन श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य आयोजन मंजुला हेमचंद भूंच परिवार द्वारा स्थानीय श्री दिगम्बर जैन धर्मशाला में किया जा रहा है। आयोजन आठ दिनों तक चलेगा। आयोजन में सौधर्म इंद्र का सौभाग्य कमलेश रेखा भूच तथा महा यज्ञनायक का सौभाग्य राजेंद्र हीरामणि भूच एवम यज्ञनायक हेमचंद मंजुला भुच को प्राप्त हुआ है। सन्मति जैन काका ने बताया कि नगर में विराजमान आर्यिका सरस्वती माताजी ससंघ के सानिध्य एवं प्रतिष्टाचार्य श्री नितिन झंझरी(इंदौर) वालों के निर्देशन में सर्व सौख्य प्रदायी “श्री श्री सिद्धचक्र महामण्डल विधान एवं विश्व कल्याण कामना महायज्ञ का आयोजन बड़ी धूम-धाम से 14 जुलाई से 21 जुलाई तक किया जा रहा है।
जिसमें प्रतिदिन प्रातः काल विश्व शांति एवं कल्याण की भावना को लेकर शांति धारा की जाएगी। इसके पश्चात मंडल विधान की पूजन होगी वहीं शाम के समय भव्य आरती का आयोजन और प्रतिष्ठाचार्य नितिन जी झंझरी के प्रवचन के साथ सांस्कृतिक आयोजन किए जाएंगे। आयोजन के प्रथम दिन श्री सुपार्श्वनाथ मंदिर से श्री जी की रथ यात्रा धूमधाम और जैनम् दिव्य घोष के साथ नगर के सार्वजनिक स्थान से घट यात्रा के रूप में लेकर स्थानीय जैन धर्मशाला पहुंचेगी।
वहां पर श्री जी की स्थापना की जायेगी पश्चात ध्वजारोहण सम्पन होगा एवं मंडप शुद्धि करण पश्चात पूजन संपन्न होगी एवं सायंकाल में आर्यिका संघ के द्वारा गुरु भक्ति सामायिक एवं आरती भक्ति पश्चात प्रतिष्ठाचार्य जी के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।













Add Comment