समाचार

लोहारिया में क्षुल्लक दीक्षा कल

अहमदबाद के अंबालाल लेंगे दीक्षा


बांसवाड़ा. जैनाचार्य अनुभव सागर के सान्निध्य में अहमदाबाद के अंबालाल जैन 16 फरवरी को लोहारिया में क्षुल्लक दीक्षा लेंगे। इसकी तैयारियां जोरों पर चल रही है। आचार्य अनुभवसागर सोमवार सुबह नौ बजे लोहारिया में मंगल प्रवेश करेंगे।
जैन समाज के अध्यक्ष अशोक जैन ने बताया कि दीक्षार्थी अंबालाल जैन विगत तीन साल से आचार्य का सान्निध्य प्राप्त कर रहे हैं और आठ माह से संघ में ही है और करीब दस साल से दस लक्षण उपवास कर रहे हैं। दीक्षा कार्यक्रम के तहत सोमवार शाम सात बजे बिंदौली निकाली जाएगी। आठ बजे मेहंदी, गोदभराई होगी। 16 फरवरी को 6.30 बजे हल्दी एवं मंगल स्नान, 7.30 बजे अभिषेक व गणधर वलय विधान होगा। दोपहर एक बजे जिन दर्शन के उपरांत दोपहर एक बजे से दीक्षा आरंभ होगी। आचार्य सहित मुनि पूज्यसागर, स्वयंभू सागर, अनुकरण सागर, अनुशरण सागर, अनुचरण सागर प्रवचन देंगे। इस अवसर पर आचार्य सुनील सागर के त्यागीव्रती भी उपस्थित रहेंगे। दीक्षा के बाद 11 प्रतिमाओं का पालन कर संयम के साथ जीवन व्यतीत करेंगे।
दीक्षार्थी का परिचय
नाम : अम्बालाल जैन (जांगड़ा)
पिता : मांगीलाल जैन
माता : रोशन देवी
पत्नी : रश्मिका जैन,अहमदाबाद
जन्म स्थान : गुड़ली जिला उदयपुर
जन्म तारीख- तीन अगस्त 1951
वर्तमान में प्रवास- अहमदाबाद (गुजरात)
लौकिक शिक्षा- बी.कॉम, बीएड
धार्मिक शिक्षा- छह ढाला, तत्वार्थ सूत्र, भक्तामर, बाल बोध
परिवार :
छोटा भाई- भाभी-मुकेश-रंजना जैन, अहमदाबाद
बहिन-जीजा- सूरज-सागरमल जैन, अहमदाबाद
कांता-भंवरलाल जैन ,मुंबई
पुत्र – दीक्षित-खुशबू, अहमदाबाद
पुत्री-नीलम-जयेश जैन (अखावत), अहमदाबाद
दीपिका-राहुल जैन (कुरावत),उदयपुर

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
संपादक

About the author

संपादक

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page