इंदौर में जैन समाज के लिए खुशी की ख़बर आई । समाज के युवा शुभम जैन, सिविल जज बन गए हैं। श्री देवेन्द्र कुमार जैन (आर.आई. राजस्व) और उनकी पत्नी श्रीमती नीरज जैन देवखुर के परिवार के लाल ने प्राइवेट जॉब छोड़कर इसे अपना लक्ष्य बना लिया था और आखिर उसे पा लिया । विस्तार से पढ़िए यह ख़बर
देदखुर परिवार के उदीयमान नक्षत्र शुभम जैन ने क्लेट की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद मल्टीनेशनल कंपनी में केम्पस सिलेक्शन लिया और एक ब्रांड पैकेज के साथ दिल्ली में कंपनी में ज्वाइन किया । लेकिन परिवार की इच्छा प्राईवेट नौकरी में न होकर प्रसाशनिक सेवा में थी । इसके लिए शुभम ने परिवार की भावना को ध्यान में रखते हुए शुभम ने प्राईवेट जॉब से रिजाईन कर सिविल जज की तैयारी प्रारंभ किया । शुभम जैन की इस उपलब्धि से सकल जैन समाज गौरवान्वित है ।
आपको बता दें कि शुभम के छोटे भाई भी प्रशासनिक सेवा के माध्यम से एऩटीपीसी ग्रेड सैकेंड ऑफिसर पद पर कार्यरत हैं । ऐसे होनहार बच्चों को परिवार जनों का मान बढ़ाने पर बहुत बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं।इंदौर दिगंबर जैन समाज सामाजिक सांसद के अध्यक्ष श्री राजकुमार पाटोदी मंत्री डॉ जैनेन्द्र जैन फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश विधायका अमित कासलीवाल संजीव जैन सजिवनी राजेश जैन दद् समेत समाज के प्रबुद्ध लोगों ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं ।













Add Comment