समाजसेवी इंद्र कुमार- वीणा सेठी द्वारा संचालित श्रुति फाउंडेशन द्वारा प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी शिक्षा सहायता योजना 2024 के अंतर्गत समाज के आर्थिक दृष्टि से कमजोर वर्ग के परिवारों के बच्चों को शिक्षा सहायता (छात्रवृत्ति) प्रदान की जाएगी। इस हेतु रविवार को गोराकुंड स्थित लश्करी जैन मंदिर के सभागृह में फार्म वितरण समारोह आयोजित किया गया पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…
इंदौर। दिगंबर जैन समाज में निर्भिमानी महादानी का गौरव अर्जित कर चुके एवं धर्म, समाज, संस्कृति, शिक्षा और संतों के प्रति समर्पित समाजसेवी इंद्र कुमार- वीणा सेठी द्वारा संचालित श्रुति फाउंडेशन द्वारा प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी शिक्षा सहायता योजना 2024 के अंतर्गत समाज के आर्थिक दृष्टि से कमजोर वर्ग के परिवारों के बच्चों को शिक्षा सहायता (छात्रवृत्ति) प्रदान की जाएगी। इस हेतु रविवार को गोराकुंड स्थित लश्करी जैन मंदिर के सभागृह में फार्म वितरण समारोह आयोजित किया गया था, जिसमें लगभग 1000 विद्यार्थियों एवं अभिभावकों ने छात्रवृत्ति के आवेदन फार्म प्राप्त कर वहीं भरकर दिए।
इनका परीक्षण किया जाकर जुलाई माह में छात्रवृत्ति के रूप में सहायता राशि छात्रों के स्कूल कॉलेज के नाम देय चेक समारोह आयोजित कर छात्रों अथवा उनके अभिभावकों को वितरित किए जाएंगे। शिक्षा सहायता योजना के संयोजक चिराग जैन ने बताया कि श्रुति फाउंडेशन नगर का ऐसा संगठन है जो प्रतिवर्ष सर्वाधिक छात्रों को न केवल छात्रवृत्ति प्रदान करता है बल्कि कक्षा 10वीं एवं 12वीं में जो छात्र 90% या उससे अधिक अंक प्राप्त करते हैं, उनका फाउंडेशन की ओर से सम्मान भी किया जाता है। इस वर्ष भी करीब 20 प्रतिभाशाली सर्वाधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर एवं पगड़ी माला एवं दुपट्टा पहना कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर इंद्र कुमार सेठी, वीणा सेठी, संगीता विनायका, नरेंद्र वेद, सुशील पांड्या, टी के वेद, प्रदीप बड़जात्या, डॉक्टर जैनेंद्र जैन, कमल रावका, संजय कासलीवाल, वीरेंद्र बडजात्या, मुकेश पांड्या एवं तल्लीन बडजात्या सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।













Add Comment