समाचार

निकाली जाएगी शोभायात्रा : भक्तिभाव से मनाया जाएगा श्रुत पंचमी पर्व


24 मई को श्रुत पंचमी का पर्व मनाया जायेगा। जिसके अंतर्गत प्रातः 7.30 बजे जिनवाणी माता की शोभा यात्रा का श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन बड़ा मंदिरजी से निकल कर पुन बड़े मंदिर पर समापन होगा। जिसके पश्चात श्रीजी व श्रुतस्कंध यंत्र का अभिषेक, शांतिधारा व पूजन किया जाएगा। पढ़िए सन्मति जैन काका की रिपोर्ट…


सनावद। दिगंबर जैन परंपरा के अनुसार प्रति वर्ष जेष्ठ शुक्ल पंचमी तिथि को श्रुत पंचमी पर्व मनाया जाता है। इस दिन जैन आचार्य धरसेन के शिष्य आचार्य पुष्पदंत एवं आचार्य भूतबलि ने ‘षटखंडागम शास्त्र’ की रचना की थी। उसके बाद से ही भारत में श्रुत पंचमी को पर्व के रूप में मनाया जाने लगा।

सन्मति जैन काका ने बताया 24 मई को प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्रुत पंचमी का पर्व मनाया जायेगा। जिसके अंतर्गत प्रातः 7.30 बजे जिनवाणी माता की शोभा यात्रा का श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन बड़ा मंदिरजी से निकल कर पुन बड़े मंदिर पर समापन होगा। जिसके पश्चात श्रीजी व श्रुतस्कंध यंत्र का अभिषेक, शांतिधारा व पूजन किया जाएगा। इसी कड़ी में श्री सुपर्श्वनाथ मंदिर में श्री श्रुतस्कंध विधान का आयोजन किया जायेगा।

जिनवाणियों को संजोया

श्रुत पंचमी के अवसर पर एक दिन पूर्व सभी जनों के द्वारा बड़े मंदिर जी में जिनवाणियों की वैयावर्ती कर उन्हें व्यवस्थित कर संजोया गया, जिसमें अचित्न्य जैन, हेमंत काका, प्रशांत जैन, सुनीलमास्टरसाब, नेहा जैन, प्रगति जैन, प्रियंका पंचोलिया, अंशुमा जैन, वर्षा जैन, तृप्ति जैन, संध्या जैन, गवाक्षी घनिष्का, कर्णिका व अभियांशु का सहयोग बहुत ही सराहनीय रहा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page