समाचार

भक्ति भाव से मनाया गया श्रुत पंचमी महोत्सव : निकाली गई जिनवाणी की शोभायात्रा 


जैन मिलन स्वतंत्र डबरा द्वारा श्रुत पंचमी महापर्व पर सुबह श्री 1008 महावीर दिगंबर जैन मंदिर में सभी सदस्य गण पहुंचे और वहां पहुंचकर जिनवाणी अलमारी में से निकाल कर साफ-सफाई कर व्यवस्थित रखी गईं। पढ़िए राजू जैन की विशेष रिपोर्ट…


डबरा। जैन मिलन स्वतंत्र डबरा द्वारा श्रुत पंचमी महापर्व पर सुबह श्री 1008 महावीर दिगंबर जैन मंदिर में सभी सदस्य गण पहुंचे और वहां पहुंचकर जिनवाणी अलमारी में से निकाल कर साफ-सफाई कर व्यवस्थित रखी गईं। इसके साथ ही शास्त्रों को उचित स्थान पर रखा। सदस्य जिनवाणी पर कवर चढ़ाने के लिए घर पर लेकर आए। उसके बाद मंदिर में अभिषेक, शांति धारा की गई जिसमें सभी सदस्यों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मां जिनवाणी की आरती की गई।

जैन मिलन स्वतंत्र डबरा के सदस्य गण एवं सकल जैन समाज धर्म प्रेमी बंधुओं एवं महिलाओं ने जिनवाणी शोभायात्रा निकाली, जो महावीर दिगंबर जैन मंदिर कस्टम रोड से महावीर पुरा होती हुई वापस मंदिर तक पहुंची। जिनवाणी शोभायात्रा में महिलाओं ने भजन एवं नृत्य किए एवं शास्त्रों को थाली में रखा गया। उसके बाद श्रुत पंचमी की पूजा मंदिर में सभी इंद्रों द्वारा की गई। जैन समाज के धर्म प्रेमी बंधुओं द्वारा सामर्थ्य अनुसार मंदिर में दान दिया गया।

णमोकार मंत्र का जाप

भारतीय जैन मिलन की ओर से सुबह 9:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक सवा करोड़ मंत्र के जाप का लक्ष्य दिया गया, जिसमें जैन मिलन स्वतंत्र डबरा के सभी सदस्यों द्वारा जाप में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया गया एवं णमोकार महामंत्र के जाप किए गए। जैन मिलन स्वतंत्र डबरा के सदस्यों द्वारा लगभग 10000 जाप का लक्ष्य लिया गया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page