आचार्य श्री अनेकांत सागर जी महाराज ससंघ का लक्ष्मी नगर, उज्जैन में भव्य मंगल प्रवेश हुआ, जहां इंदौर से अनकों गुरुभक्त एवं पुलक मंच परिवार के सदस्यों ने आचार्य श्री को श्रीफल भेंट कर 2024 के मंगलमय इंदौर चातुर्मास हेतु निवेदन किया। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…
इंदौर। आचार्य श्री अनेकांत सागर जी महाराज ससंघ का लक्ष्मी नगर, उज्जैन में भव्य मंगल प्रवेश हुआ, जहां इंदौर से अनकों गुरुभक्त एवं पुलक मंच परिवार के सदस्यों ने आचार्य श्री को श्रीफल भेंट कर 2024 के मंगलमय इंदौर चातुर्मास हेतु निवेदन किया। जैन समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि आचार्य श्री का 2018 में इंदौर में पुलक मंच परिवार के तत्वाधान में भव्य चातुर्मास सम्पन्न हुआ था और चातुर्मास में महती धर्म प्रभावना हुई थी। आचार्य श्री के इंदौर में हजारों गुरु भक्त परिवार हैं। आचार्य श्री ससंघ का इंदौर में चार्तुमास होता है तो इंदौर में चार माह धर्म की गंगा बहेगी और समाज मे एकता की भी मिसाल कायम होगी। इस अवसर पर पुलक मंच परिवार के प्रदीप बड़जात्या, महेन्द्र निगोत्या, शिरीष जैन, सुरेश सेठी, निर्मल पांड्या, आकाश राजुल पंड्या, विकास रेखा पंड्या, मनोज प्रीति सिंघई ,महावीर सिंघई, वैभव कासलीवाल, पुष्पेंद्र पाटनी एवं सैकड़ों समाज जन और महिला मंडल उपस्थित थे।













Add Comment