समाचार

तपस्वियों का परिचय तपस्वियों का सम्मान, समाज का अभिमान” — श्रीफल जैन न्यूज़ का संकल्प इंदौर में 110 तपस्वियों ने किए 3 से 32 उपवास

 


इंदौर। श्रीफल जैन न्यूज़ ने इस वर्ष इंदौर शहर के 3 से लेकर 32 उपवास करने वाले तपस्वियों से पाठकों का परिचय करवाया। समाज को उनसे जोड़ना और शुभकामनाएँ दिलाना ही उद्देश्य रहा। आने वाले दिनों में इन तपस्वियों का सम्मान भी किया जाएगा। — संपादक रेखा संजय जैन की विशेष रिपोर्ट  


“समाज का गौरव हैं हमारे तपस्वी, और उनका सम्मान करना है हमारा कर्तव्य।”

इंदौर। श्रीफल जैन न्यूज़ ने इस वर्ष अपनी अहम भूमिका निभाते हुए इंदौर शहर के उन तपस्वियों से आप सबको परिचित करवाया, जिन्होंने 3 उपवास से लेकर 32 उपवास तक की 8 सितम्बर  दोपहर 1 बजे तक की हमारी जानकारी के अनुसार 110 श्रावकों ने अद्भुत साधना की।

इसमें— 3 उपवास करने वाले 32 श्रावक, 5 उपवास करने वाले 29 श्रावक और 10 उपवास करने वाले 31 श्रावक,16 उपवास करने वाले 1 श्रावक,32 उपवास करने 2 श्रावक , 6 उपवास करने वाले 1 श्रावक , 7उपवास करने वाले 4 श्रावक,8 उपवास करने वाले 1 श्रावक, 9 उपवास करने वाले 4 श्रावक ,13 उपवास करने वाले 1 श्रावक, 15 उपवास करने वाले 1 श्रावक शामिल हैं।

हमारा उद्देश्य साफ़ था—समाज के इन तपस्वियों की तपस्या से आप सभी पाठक जुड़ें, उनके प्रति श्रद्धा भाव रखें और पुण्य का संचय करें। साथ ही आप सभी उन्हें अपनी मंगलकामनाएँ भी दे सकें।

दरअसल, यह हमारी जिम्मेदारी भी है कि समाज के तपस्वियों को समाज के सामने लाएँ, ताकि उनकी साधना से प्रेरणा लेकर और लोग भी आत्मशुद्धि और संयम के मार्ग पर बढ़ें।

श्रीफल जैन न्यूज़ संपादक रेखा संजय जैन, एंकर नीता राजेश जैन, श्रीफल साथी मंजू अजमेरा, सहयोगी साथी पिंकी कासलीवाल, नयना कासलीवाल, टीना जैन, प्रियंका पापड़ीवाल, शोभा जैन और प्रियंका जैन सहित पूरी टीम ने सभी तपस्वियों का अभिनन्दन किया है। आने वाले दिनों में श्रीफल जैन न्यूज़ की ओर से सभी तपस्वियों को अभिनन्दन पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

पिछले वर्ष 2024 में भी यह अभिनन्दन कार्यक्रम बड़े हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ था, और इस वर्ष भी उसी परंपरा को आगे बढ़ाया जाएगा।

“तपस्वियों का सम्मान, समाज का अभिमान — यही है श्रीफल जैन न्यूज़ का संकल्प।”

आए जानते है तपस्वियों को

 

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
7
+1
2
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page