शान्तिनाथ दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र कारीटोरन में श्री मज्जिनेन्द्र सहस्त्रकूट 11 फुट उत्तंग खडगासन चौबीसी पंचकल्याणक प्रतिष्ठा गजरथ महोत्सव एवं मानस्तंभ जिनबिम्ब महामस्तिकाभिषेक चर्या शिरोमणि आचार्य श्रेष्ठ विशुद्धसागर महाराज के प्रभावक शिष्य मुनि सुप्रभ सागर, मुनि प्रणत सागर महाराज के सानिध्य में 11 दिसम्बर से 18 दिसम्बर तक भव्यता के साथ आयोजित किया जाना सुनिश्चित हुआ है। पढ़िए राजीव सिंघई की रिपोर्ट…
ललितपुर | शान्तिनाथ दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र कारीटोरन में श्री मज्जिनेन्द्र सहस्त्रकूट 11 फुट उत्तंग खडगासन चौबीसी पंचकल्याणक प्रतिष्ठा गजरथ महोत्सव एवं मानस्तंभ जिनबिम्ब महामस्तिकाभिषेक चर्या शिरोमणि आचार्य श्रेष्ठ विशुद्धसागर महाराज के प्रभावक शिष्य मुनि सुप्रभ सागर, मुनि प्रणत सागर महाराज के सानिध्य में 11 दिसम्बर से 18 दिसम्बर तक भव्यता के साथ आयोजित किया जाना सुनिश्चित हुआ है। उक्त संबंध में महोत्सव समिति अध्यक्ष महेन्द्र जैन मयूर प्रान्तीय चैयरमेन व्यापार मण्डल की अध्यक्षता में सम्पन्न बैठक में व्यवस्थाओं को अन्तिम रूप दिया गया।
सभा का मंगलाचरण पं0 माधव शास्त्री शाहगढ द्वारा किया गया। संचालन करते हुए महामंत्री श्रयांस जैन ककरवाहा ने बताया कि मडावरा के सुदूर अंचल में स्थित ग्राम कारीटोरन जहां मूलनायक भगवान शान्तिनाथ अरहनाथ कुन्थुनाथ की अतिशयकारी प्रतिमाए विराजमान है नित्य ही नए नए अतिशय यहां घटित होते रहते हैं। ऐसी भूमि पर मुख्य प्रतिष्ठाचार्य पं० कमलकुमार कमलांकुर भोपाल सहित 11 प्रतिष्ठाचार्य विद्वानों के निर्देशन में महामहोत्सव की व्यवस्थाओं को अन्तिम रूप दिया जा रहा है। जिसमें भगवान के माता पिता का सौभाग्य क्षेत्र के लिए समर्पित पं० महेश कुमार जैन श्रीमती सुखवती डीमापुर रहेगे जिन्हें लखनउ में चातुर्मासरत मुनि सुप्रभ सागर महाराज ससंघ का आर्शीवाद मिल चुका है।
इसके अतिरिक्त सौधर्म इन्द्र कुवेर महायज्ञनायक, यज्ञनायक, ईशान सानतकुमार इन्द ध्वजारोहण कर्ता आदि के चयन की प्रक्रिया चल रही है। मेलाध्यक्ष महेन्द्र मयूर ने व्यवस्थाओं के संबंध में बताया कि आवास सामान्य वीआईपी, पाण्डाल आदि की व्यवस्थाओं के लिए समिति उपसमिति गठित कर पूर्ण किया जा रहा है। महोत्सव में हजारों की संख्या में धर्मालुजनों के पहुचने की संभावनाए हैं जिसके लिए शासन प्रशासन से सहयोग लेकर पूर्णकिया जाएगा। मुख्य संयोजक अजित खजुरिया ने जनपद के सुदूर अंचल में स्थिति धार्मिक स्थल पर आयोजित होने वाले महामहोत्सव के लिए क्षेत्र समाज से सक्रिय सहभागिता हेतु आग्रह किया।
प्रतिष्ठाचार्य पं. महेश जैन डीमापुर ने बताया कि सहस्त्रकूट जिनालय एवं मंदिर निर्माण संबंधी कार्य में गति प्रदान कर उसको पूर्ण कराने के लिए समिति कटिबद्ध है जो आगामी दिनों में पूर्ण हो जाएगा। महोत्सव को भव्यता प्रदान करते के लिए शिवप्रसाद शाहगढ़, अनंत सराफ पत्रकार, डा० विजय जैन करीटोरन, मनोज जैन ललितपुर लाईव टीवी, का0 जिनेन्द्र जैन, सुदीप मोहनी, राजू रमग्रढा, मुकेष जैन, नेमीचंद जैन घुवारा, संतोष जैन कारीटोरन, अनुभव कपासिया, नमन सेठी शाहगढ, संजय खन्ना मडावरा, विजय जैन शाहगढ आदि ने अपने विचार रखे। स्मरण रहे कि मुनि श्री के सानिध्य में 11 दिसम्बर से 18 दिसम्बर तक पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव सुनिश्चित है जिसमें भगवान का जन्मकल्याणक 13 दिसम्बर को 16 दिसम्बर को मोक्षकल्याणक एवं गजरथ परिक्रमा, 17 को मानस्तम्भ की प्रतिमाओं का महास्तकाभिषेक कलशारोहण एवं 18 को आध्यात्मयोगी चर्या शिरोमणि आचार्य श्री विशुद्धसागर महाराज का जन्मजयंती समारोह भव्य समापन के साथ सम्पन्न होगा ।













Add Comment