निर्यापक मुनिपुंगव श्री सुधा सागर जी महाराज एवं मेडिटेशन गुरु उपाध्यायश्री विहसंतसागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद एवं सकल दिगंबर जैन समाज ग्रेटर कमला नगर आगरा के तत्वावधान में आगरा के कमला नगर स्थित डी ब्लॉक के श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर में श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान का आयोजन चल रहा है। पढ़िए शुभम जैन की रिपोर्ट…
आगरा। निर्यापक मुनिपुंगव श्री सुधा सागर जी महाराज एवं मेडिटेशन गुरु उपाध्यायश्री विहसंतसागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद एवं सकल दिगंबर जैन समाज ग्रेटर कमला नगर आगरा के तत्वावधान में आगरा के कमला नगर स्थित डी ब्लॉक के श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर में श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान का आयोजन चल रहा है। भक्तों ने विधान के चौथे दिन 15 जुलाई को विधान चार्य राकेश जैन शास्त्री जी के मंत्रोच्चारण के साथ स्वर्ण कलशों से श्रीजी का अभिषेक एवं शांतिधारा कर नित्य नियम पूजन किया।
इसके बाद इंद्र-इंद्राणियों ने प्रतिष्ठाचार्य पंडित राकेश जैन शास्त्री के कुशल निर्देशन में श्रीजी के समक्ष माडलें पर 32 अर्घ्य अर्पित कर श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान की मांगलिक क्रियाएं सम्पन्न कीं। विधान में मौजूद सभी भक्तों ने मनीष सरगम और पार्टी के कलाकारों द्वारा मधुर भजनों पर नृत्यकर प्रभु भक्ति की। इस दौरान भक्तों का उत्साह प्रभु के प्रति देखते ही बन रहा था। विधान पुण्यार्जक सीए विजय गोयल, रश्मि गोयल, सी ए विवेक गोयल, राधिका गोयल, परिवार एवं वीरेंद्र जैन, वंदना जैन, अंशुल जैन परिवार है।
इस विधान में मंदिर मुख्य संयोजक जगदीशप्रसाद जैन, संयोजक यशपाल जैन,सुभाषचंद्र जैन, मनोज जैन बाकलीवाल, अनिल जैन, नरेश जैन, अभिषेक जैन, सुशील मोहन जैन, शीतल जैन, मनोज जैन, अनिल जैन रईस, अनिल जैन, रोहित जैन अहिंसा, विमल जैन, विशाल जैन, नरेश जैन, गीता जैन, सुबीना जैन, वंदना जैन, बीना जैन, निकिता जैन, बिन्दु विधी जैन, आशिता जैश, ईशू जैन, राधिका गोयल, माधवी जैन, अंजली जैन, माधुरी जैन, अहिंसा ममता जैन, नारू जैन, ऊषा शास्त्री, सुशीला जैन सहित समस्त ग्रेटर कमला नगर जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।













Add Comment