बड़वाह नगर में विराजमान पूज्य उपाध्याय श्री विश्रुतसागर जी ससंघ को सनावद से पधारे श्रद्धालुओं ने आगामी प्रवास हेतु श्रीफल भेंट किया। उपाध्याय श्री 2 नवंबर को प्रातः सनावद नगर की ओर मंगल विहार करेंगे। पढ़िए सन्मति जैन काका की रिपोर्ट…
सनावद। सिद्धवरकूट से पदविहार कर बड़वाह नगर पहुंचे उपाध्याय श्री विश्रुतसागर जी ससंघ वर्तमान में नगर में विराजमान हैं। उन्होंने इस वर्ष खंडवा में चातुर्मास संपन्न किया है और अब पुनः धर्मयात्रा हेतु खंडवा की ओर विहार करेंगे।
इसी क्रम में आज धर्मनगरी सनावद से पहुंचे श्रद्धालुओं ने पूज्य उपाध्याय श्री को आगामी सनावद प्रवास हेतु श्रीफल भेंट किया।
सन्मति जैन काका ने बताया कि पूज्य श्री का मंगल विहार 2 नवंबर की प्रातः 6:00 बजे सनावद नगर की ओर होगा, जहां चातुर्मासरत पूज्य मुनिश्री विश्वसूर्य सागर जी एवं साध्यसागर जी मुनिराज से मंगल मिलन होगा।
इसके साथ ही 3 नवंबर को सनावद नगर में आचार्य विराग सागर जी महाराज का 33वां आचार्य पदारोहण दिवस बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा।
इस अवसर पर मुकेश जैन, सन्मति काका, सुधीर जैन, सरल जटाले, प्रशांत चौधरी, अचिंत्य जैन, सुनील पांवणा और अनुभव सराफ सहित समाज के अनेक श्रेष्ठिजन उपस्थित रहे।













Add Comment