समाचार

श्रीफल जैन न्यूज रिपोर्टर अशोक कुमार जेतावत को किया सम्मानित  धर्म प्रभावना और धर्म अभिवृद्धि का मिला मंगल आशीर्वाद 


सिद्ध चक्र महा मण्डल विधान पूजा एवं मान स्तम्भ महा मस्तकाभिषेक कार्यक्रम में श्रीफल जैन न्यूज रिपोर्टर अशोक कुमार जेतावत धरियावद का विविध धार्मिक समाचारों को, विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में विस्तृत विवरण के साथ प्रमुखता से प्रकाशित कराये जाने पर तिलक लगाकर,उपरणा ओढ़ाकर, श्रीफल भेंट कर और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया ।पढि़ए अशोक कुमार जेतावत की रिपोर्ट ……


करावली। सिद्ध चक्र महा मण्डल विधान पूजा एवं मान स्तम्भ महा मस्तकाभिषेक कार्यक्रम में श्रीफल जैन न्यूज रिपोर्टर अशोक कुमार जेतावत धरियावद का विविध धार्मिक समाचारों को विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में विस्तृत विवरण के साथ और प्रमुखता से प्रकाशित कराये जाने पर तिलक लगाकर ,उपरणा ओढ़ाकर , श्रीफल भेंट कर और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रतिष्ठाचार्य पंडित विनोद पगारिया विरल ( सागवाड़ा ) ने कहा कि धरियावद निवासी देव, शास्त्र, गुरु के परम भक्त जेतावत , विगत 30 वर्षों से जैन पत्रकारिता में संलग्न रह कर जिन धर्म प्रभावना का महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं।

वह सराहनीय एवं प्रशंसनीय है। मुनि श्री अपूर्व सागर जी महाराज, मुनि श्री अर्पित सागर जी महाराज और क्षुल्लक श्री महोदय सागर जी महाराज ने अपने दोनों कर कमलों से धर्म प्रभावना और धर्म अभिवृद्धि का मंगल आशीर्वाद प्रदान किया है।

इस अवसर पर पांडाल में उपस्थित सभी इन्द्र – इन्द्राणी परिवारों और श्रावक श्राविकाओं ने करतल ध्वनि से स्वागत, अभिनन्दन करते हुए शुभ कार्यों की अनुमोदना की ।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
5
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page