अवधपुरी स्थित श्री पद्मप्रभु जिनालय में शनिवार को वेदी शिलान्यास समारोह से पूर्व श्री वास्तु विधान का आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ हुआ। इस अवसर पर उपाध्याय श्री विहसंतसागर जी महाराज ससंघ का मंगल सानिध्य प्राप्त हुआ। आगरा से पढ़िए, शुभम जैन की यह रिपोर्ट…
आगरा। अवधपुरी स्थित श्री पद्मप्रभु जिनालय में शनिवार को वेदी शिलान्यास समारोह से पूर्व श्री वास्तु विधान का आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ हुआ। इस अवसर पर उपाध्याय श्री विहसंतसागर जी महाराज ससंघ का मंगल सानिध्य प्राप्त हुआ। जिससे पूरे कार्यक्रम का वातावरण भक्तिमय हो गया। विधान का विधि विधानपूर्वक संचालन पंडित विवेक जैन शास्त्री के निर्देशन में किया गया। मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच बड़ी संख्या में समाजजनों ने धर्म लाभ अर्जित किया। आयोजन के बाद सायंकाल गुरु भक्ति की गई। जिसमें श्रद्धालुओं ने भावपूर्वक सहभागिता की। उपाध्यायश्री ससंघ के सानिध्य में वेदी शिलान्यास समारोह 1 फरवरी को प्रातः 8 बजे से होगा।
सकल जैन समाज अवधपुरी ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से इस पावन आयोजनों में सम्मिलित होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है। इस आयोजन से क्षेत्र में धर्म, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। इस मौके पर इंद्रप्रकाश जैन, प्रवीन जैन,ओम प्रकाश जैन, रवि जैन, नरेंद्र कुमार जैन, अजय जैन मास्टर, शुभम जैन,जितेंद्र जैन, करुणा जैन, पुष्पा जैन, कविता जैन, रीता जैन, बीना जैन, रंजना जैन, रश्मि जैन अवधपुरी जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।













Add Comment