समाचार

श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान का घटयात्रा से शुभारंभ : अष्टानिका महापर्व पर निकली घटयात्रा में ‘तुम से लगी लगन‘ भजन पर महिलाएं झूम रही थीं


श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, सेक्टर 7 आवास विकास कॉलोनी सिकंदरा में अष्टानिका महापर्व के पावन अवसर पर मंगलवार को श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ के पहले दिन घटयात्रा का शुभारंभ नारियल फोड़कर किया गया। आगरा से पढ़िए, राहुल जैन की यह रिपोर्ट…


आगरा। श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, सेक्टर 7 आवास विकास कॉलोनी सिकंदरा में अष्टानिका महापर्व के पावन अवसर पर मंगलवार को श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ के पहले दिन घटयात्रा का शुभारंभ नारियल फोड़कर किया गया। जो जैन मंदिर, सेक्टर 7 जैन मंदिर से प्रारंभ होकर प्रॉपर्टी, सेक्टर 10, पुलिस चौकी सैक्टर 4, होती हुई सैक्टर 4 जैन मंदिर पर समाप्त हुई। सबसे पहले ढोल-नगाड़े, महिलाएं 108 कलश लेकर चल रही थी और सभी इंद्र-इंद्राणी के साथ बग्गियों पर सवार होकर ध्वजारोहणकर्ता ओमप्रकाश जैन लक्ष्मी जैन, सौधर्म इंद्र अशोक जैन निर्मला, ईशान इंद्र प्रमोद जैन मंजु जैन, माहेंद्र इंद्र गिरीश जैन मालती जैन, सानत इंद्र संजीव जैन रेनू जैन, ब्रह्म इंद्र अरुण जैन रचना जैन, ब्रह्मोत्तर इंद्र सतेंद्र जैन मीना जैन, लान्तव इंद्र डॉ. अतुल जैन पिंकी जैन, महायज्ञनायक अंकित जैन माधवी जैन, कुबेर इंद्र सचिन जैन जैन मेघा जैन, चक्रवर्ती सुरेशचंद जैन बीना जैन, श्रीपाल मैना सुंदरी राजकुमार जैन सुलेखा जैन आदि थे। इसके बाद 1 बैंड चल रहा था। आनंदा बैंड अपनी मधुर ध्वनि से तुम से लगी लगन भजन पर महिलाएं झूम रही थीं। इसके बाद बाल ब्र.पीयूष शास्त्री जी ने धार्मिक क्रियाएं एवं ध्वजारोहण हीरालाल बैनाड़ा, अशोक जैन परिवार ने किया।

यह समाजजन मौजूद रहे

इस अवसर पर समिति के भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, डॉ पार्थसारथी शर्मा हीरालाल बैनाड़ा, अध्यक्ष राजेश बैनाड़ा, महामंत्री विजय जैन निमोरब, भाजपा मण्डल अध्यक्ष राहुल जैन, कोषाध्यक्ष मगन कुमार जैन, महेश चंद जैन अनिल आदर्श जैन, हेमा जैन, सतेंद्र जैन, आलोक जैन, सिद्धार्थ जैन, विपुल जैन,दीपक जैन, रवि जैन, दीपेश जैन, विकास जैन, चंदन जैन, आदिश, जैन, संजय जैन अभिषेक जैन, अमित जैन,पूर्व पार्षद सुषमा जैन मीडिया प्रभारी राहुल जैन, शान्तिनाथ महिला मण्डल एवं वधु मण्डल और सकल जैन समाज मौजूद थे। 25 फरवरी को बाल ब्र. पीयूष भैया के सानिध्य में सुबह 8.30 बजे से शांतिधारा विधान होगा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page