शालीमार एनक्लेव, कमला नगर स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में चल रहे श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्वशांति महायज्ञ का बुधवार को मंगलमय समापन हुआ। 28 अक्टूबर से 5 नवंबर तक इस पावन विधान के दौरान भक्तों ने आराधना, भक्ति और शांति का अनुपम संगम देखा। आगरा से पढ़िए, शुभम जैन की यह खबर…
आगरा। शालीमार एनक्लेव, कमला नगर स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में चल रहे श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्वशांति महायज्ञ का बुधवार को मंगलमय समापन हुआ। 28 अक्टूबर से 5 नवंबर तक इस पावन विधान के दौरान भक्तों ने आराधना, भक्ति और शांति का अनुपम संगम देखा। समापन दिवस पर प्रातः 7 बजे से 11 बजे तक श्रीजी का पूजन, विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ की मांगलिक क्रियाएं की गईं। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का विशाल जनसमूह उपस्थित रहा। जिन्होंने मंत्रोच्चारण और भक्ति गीतों के साथ अपने जीवन में शांति और सद्भाव का संकल्प लिया। विधान के दौरान ब्रह्मचारी अभिषेक भैया के सान्निध्य एवं संगीतकार अहिंसा जैन द्वारा प्रस्तुत भक्ति-संगीत ने वातावरण को पूर्णतः भक्तिमय बना दिया।
संचालन श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर ट्रस्ट, व्यवस्थापन समिति एवं शालीमार जैन मंदिर परिवार के संयुक्त सहयोग से किया गया। विशेष उल्लेखनीय है कि इस अवसर पर यह घोषणा की गई कि वर्ष 2026 और 2027 तक के आगामी श्री सिद्धचक्र महामंडल विधानों का कार्यक्रम भी निर्धारित किया जा चुका है। जिससे धर्मप्रेमी समाज में हर्ष और उत्साह की लहर दौड़ गई। भक्तों ने भावपूर्वक विधान का लाभ लिया और विश्वशांति की मंगलकामना के साथ समापन समारोह का साक्षी बने। इस मौके पर राजकुमार जैन, राजू गोधा, शैलेंद्र जैन, पारस जैन, दीपचंद जैन, विनीत जैन, नरेंद्र जैन, रूपचंद जैन, अजय जैन, शुभम जैन एवं शालीमार एनक्लेव महिला मंडल उपस्थित रहा।













Add Comment