समाचार

ध्वजारोहण के साथ महायज्ञ का हुआ शुभारंभ : तीर्थ क्षेत्र थूवोनजी में श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान प्रारंभ


तीर्थ थूवोनजी में श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ का शुभारंभ संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज एवं परम पूज्य आध्यात्मिक संत निर्यापक श्रमणमुनिपुंगव श्रीसुधासागर जी के आशीर्वाद से ध्वजारोहण एवं थूवोनजी के खड़े बाबा भगवान आदिनाथ स्वामी के महाभिषेक के साथ हो गया।पढ़िये राजीव सिंघई की विशेष रिपोर्ट… 


अशोक नगर। अंचल के सबसे बड़े तीर्थ अतिशय क्षेत्र दर्शनोदय तीर्थ थूवोनजी में श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ का शुभारंभ संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज एवं परम पूज्य आध्यात्मिक संत निर्यापक श्रमणमुनिपुंगव श्रीसुधासागर जी के आशीर्वाद से ध्वजारोहण एवं थूवोनजी के खड़े बाबा भगवान आदिनाथ स्वामी के महाभिषेक के साथ हो गया।

घटयात्रा निकल कर की मंडल शुद्धि

समारोह के प्रारंभ में घटयात्रा निकाली गई, जो बड़े बाबा जिनालय पहुंच कर धर्म सभा में वदल गई । यहां मध्यप्रदेश महासभा के संयोजक विजय धुर्रा ने कहा कि आचार्य विद्यासागर जी महाराज के परम शिष्य आध्यात्मिक संत मुनि पुगंव श्री सुधासागर जी महाराज के आशीर्वाद से परम भक्त श्रावक श्रेष्ठी रूप चन्द्र धनकुमार, मनीष कुमार, आलोक कुमार, रानीपुर परिवार द्वारा सिद्धों की महाआराधना का भाव सजाया गया है। सोलह तारीख तक अब अतिशय क्षेत्र थूवोनजी में भक्ति की धारा वहेगी । इस ज्ञान की गंगा में भक्ति से सराबोर हो श्रावक भगवान का गुणगान कर अपने पुण्य की झोली भरेंगे। इस दौरान ब्रह्मचारी राजेन्द्र भैया के निर्देशन में मंडल शुद्धि पात्र शुद्धि मंडल प्रतिष्ठा सक्लीकरण एवं पात्र चयन किया गया।

विश्व शांति महायज्ञ के लिए समुचित व्यवस्था

कमेटी के महामंत्री विपिन सिंघाई ने कहा कि श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ ब्र.राजेन्द्र भैया कोतमा के निर्देशन में होने जा रहा है। पुण्यार्जक परिवार को जो भी अवश्यकता होगी, हम सब उपलब्ध करा रहे हैं। कमेटी की भावना है कि पूरे अंचल से यहां भक्त आएं और भगवान की भक्ति कर पुण्य अर्जित करके अपने जीवन को धन्य बनाएं। तीर्थ क्षेत्र पर भगवान की महाआराधना के लिए समुचित व्यवस्था है।

जगत कल्याण के लिए की शान्तिधारा

इसके बाद दर्शनोदय अतिशय तीर्थ क्षेत्र थूवौनजी के खड़े बाबा भगवान आदिनाथस्वामी का अभिषेक एवं जगत कल्याण की कामना के लिए शांतिधारा करने की गई, जिसका सौभाग्य राजेश कुमार सुधीर कुमार रतन श्री ज्वेलर्स गुना, चक्रेश कुमार संदेश कुमार हर्ष कुमार संध्या , साक्षी छतरपुर, महेन्द्रकुमार पवनकुमार संजीवकुमार सिंघई पवन कुमार, प्रियंका विदिशा, संजय जैन रिक्की जैन पी एन वी सहित अन्य भक्तों को मिला। इस दौरान पुण्यार्जक परिवार रूप चन्द्र धनकुमार मनीष कुमार आलोक कुमार रानीपुर परिवार का कमेटी के महामंत्री विपिन सिंघई, प्रचार मंत्री विजय धुर्रा संरक्षक विकास जैन, संजीव जैन, पिपरई सोनू वगुलया, मोनू वाटा, सोनू वरखेडा, संजीव जैन, रिक्कू ओडेर सहित अन्य लोगों ने बड़े बाबा की माला पहनाकर स्वागत किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page