कमला नगर स्थित शालीमार एन्क्लेव के श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में अष्टानिका महापर्व के पावन अवसर पर आयोजित श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान धार्मिक उल्लास एवं भक्तिमय वातावरण में संपन्न हो रहा है। आगरा से पढ़िए, शुभम जैन की यह रिपोर्ट…
आगरा। कमला नगर स्थित शालीमार एन्क्लेव के श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में अष्टानिका महापर्व के पावन अवसर पर आयोजित श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान धार्मिक उल्लास एवं भक्तिमय वातावरण में संपन्न हो रहा है। यह आयोजन 23 फरवरी से 3 मार्च तक उपाध्याय श्री विहसंतसागर जी महाराज एवं मुनि श्री विश्वसाम्य सागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में पुण्यशाली पारस जैन कंसल एवं मधु जैन कंसल परिवार के सौजन्य से आयोजित किया जा रहा है। विधान के दूसरे दिन मंगलवार को कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 8 बजे भगवान आदिनाथ के अभिषेक एवं शांतिधारा के साथ हुआ।इसके पश्चात बाल ब्रह्मचारी आशीष भैया जी के कुशल निर्देशन में विधान के पात्रों ने अष्ट द्रव्यों के साथ श्रीजी के समक्ष मंडल पर आठ अर्घ्य अर्पित कर सभी मांगलिक क्रियाएं विधि-विधानपूर्वक संपन्न कीं। सायंकालीन सत्र में मंदिर परिसर भक्ति रस से सराबोर हो उठा, जब उपस्थित श्रद्धालुओं ने संगीतमय वातावरण में प्रभु आदिनाथ की मंगल आरती कर धर्मलाभ प्राप्त किया। इस अवसर पर पारस जैन कंसल, संभव जैन कंसल, गौरव जैन, विनीत जैन, अभिषेक जैन,अजीत जैन, महावीर प्रसाद जैन, राजकुमार ‘गुड्डू’ राजू गोधा, संजू गोधा,मधु जैन कंसल अनामिका जैन,अनुभूति जैन,कीर्ति जैन,संगीता जैन,वैशाली जैन,शशि जैन,मिथलेश जैन, सहित समग्र कमला नगर जैन समाज के अनेक श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।













Add Comment