श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन बड़े मंदिर पंचायत ट्रस्ट मालवीय रोड में 26 जून सें 3 जुलाई तक 8 दिवसीय श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान एवं सम्पूर्ण विश्व में सुख समृद्धि और आरोग्य की मंगल कामना से आयोजित हुए विश्व शांति महायज्ञ का समापन किया गया। पढ़िए प्रणीत जैन की रिपोर्ट…
रायपुर। श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन बड़े मंदिर पंचायत ट्रस्ट मालवीय रोड में 26 जून सें 3 जुलाई तक 8 दिवसीय श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान एवं सम्पूर्ण विश्व में सुख समृद्धि और आरोग्य की मंगल कामना से आयोजित हुए विश्व शांति महायज्ञ का समापन किया गया। ट्रस्ट कमेटी के अध्यक्ष संजय नायक जैन और सचिव राजेश रज्जन जैन ने बताया कि श्री सिद्ध चक्र विधान 26 जून से शुरू किया गया था, जिसमें प्रतिदिन श्रीजी का प्रातः अभिषेक 4 कलशों से शांतिधारा आरती पूजन उपरांत विधान प्रारम्भ किया गया, जिसमें प्रतिदिन उपस्थित समाज के धर्म प्रेमी बंधु श्रीजी को अष्ट द्रव्य अर्घ्य चढ़ाते थे। अंतिम अर्घ्य चढ़ा कर विधान का समापन कर विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन किया गया था। इसमें सम्पूर्ण विश्व में सुख-समृद्धि और आरोग्य बना रहे इस उद्देश्य सें महायज्ञ में आहुति डाली गई। यह विधान अष्टानिका महापर्व पर विधानकर्ता पुण्यार्जक परिवार महेंद्र कुमार, सनत कुमार, अनिल कुमार, मनोज, रोमिल, सौम्य, अंकित, अर्पित, अंकुज समस्त पाड़े जैन परिवार द्वारा आयोजित किया गया था। इसमें रायपुर एवं बाहर से आये धर्म प्रेमी बंधुओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

पुण्यार्जक परिवार का सम्मान
विधानाचार्य ब्रह्मचारी जिनेश शास्त्री एवं विधानकर्ता पुण्यार्जक परिवार के सम्मान का कार्यक्रम ट्रस्ट कमेटी द्वारा किया गया, जिसमें सभी को तिलक लगाकर श्रीफल और स्मृति चिह्न देकर सम्मान किया गया। 8 दिवसीय विधान को सफल बनाने में विशेष सहयोग श्री दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर मालवीय रोड, श्री दिगम्बर जैन खंडेलवाल मंदिर सन्मति नगर फाफाडीह, श्री पार्श्वनाथ दि. जैन मंदिर, श्री चंद्रप्रभु दि. जैन मंदिर शंकर नगर, श्री पद्मप्रभु दि. जैन मंदिर लाभाण्डी, श्री वासुपूज्य दि. जैन मंदिर डी डी नगर, श्री मुनिसुव्रत नाथ दि .जैन मंदिर कचना, श्री चंद्रप्रभु दि. जैन मंदिर, श्री पार्श्वनाथ चैत्यालय बढ़ई पारा, दि. जैन महिला मण्डल रायपुर, दि.जैन सोशल ग्रुप रायपुर समस्त जैन समाज ट्रस्ट कमेटी, सभी प्रकार के समाचार पत्रों और सोशल मीडिया का रहा। विधानकर्ता पुण्यार्जक परिवार महेन्द्र कुमार, सनत कुमार, अनिल कुमार, रोमिल ने सभी को विशेष सहयोग देने के लिए धन्यवाद देकर आभार प्रकट किया।














Add Comment