समाचार

श्री शांतिनाथ सेवा संघ दिल्ली की कार्यकारिणी घोषित: अजिया बने कोषाध्यक्ष समाजजनों ने दी बधाई


श्री शांतिनाथ सेवा संघ दिल्ली की नवीन कार्यकारिणी गठित की गई। रविवार को हुई बैठक में सर्वानुमति से नामों की घोषणा की गई। समाजजनों ने मनोनयन के बाद पदाधिकारियों को बधाई दी। पढ़िए अंबाह से अजय जैन की यह खबर…


अंबाह। श्री शांतिनाथ सेवा संघ दिल्ली की नवीन कार्यकारिणी का गठन आमसभा के अध्यक्ष पंचाराम जैन और चुनाव अधिकारी गोकुलचंद जैन के सानिध्य में सर्वसम्मति से किया गया। इसमें अध्यक्ष हरीशचंद जैन (आगरा वाले) गणेश नगर दिल्ली, उपाध्यक्ष सुनील जैन (मोहर वाले), महामंत्री दिनेश जैन टीटू (हनुमानपुरा वाले) शकरपुर, कोषाध्यक्ष अजय जैन अजिया(खड़ियाहार वाले) गणेश नगर, सह कोषाध्यक्ष प्रदीप जैन (बराहने वाले) शकरपुर ,मंत्री राजकुमार जैन पप्पू (बरबाई वाले) शकरपुर, यातायात मंत्री दीपक जैन दीपू गणेश नगर और विशाल जैन गणेश नगर, संगठन मंत्री मनोज जैन टिंकल (मनिया वाले) शकरपुर, लोकेंद्र जैन (राजाखेड़ा वाले) शकरपुर, मीडिया प्रभारी अंकित जैन पत्रकार(अंबाह वाले) शकरपुर को बनाया गया। इस मौके पर सभी पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
1
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page