समाचार

दसवां स्थापना दिवस पर हुआ श्री पार्श्वनाथ मंडल विधान : महामस्ताभिषेक और शांतिधारा कर की धार्मिक विधियां 


महानगर के पश्चिमी क्षेत्र में स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर समर्थ सिटी का दसवां स्थापना दिवस उल्लास और भक्ति भाव के साथ रविवार को मनाया गया। इस अवसर पर मूलनायक भगवान श्री पार्श्वनाथ सहित सभी भगवान के मस्तकाभिषेक और शांति धारा हुई। इंदौर से पढ़िए, ओम पाटोदी की यह खबर…


इंदौर। महानगर के पश्चिमी क्षेत्र में स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर समर्थ सिटी का दसवां स्थापना दिवस उल्लास और भक्ति भाव के साथ रविवार को मनाया गया। इस अवसर पर मूलनायक भगवान श्री पार्श्वनाथ सहित सभी भगवान के मस्तकाभिषेक और शांति धारा हुई। वर्द्धमानपुर शोध संस्थान के ओम पाटोदी ने बताया कि मंदिर परिसर में सुबह से ही मंदिर से संबंधित आसपास की सभी कॉलोनियों से भक्तों का आना-जाना शुरू हो गया था। मूलनायक भगवान श्री पार्श्वनाथ स्वामी, शांतिनाथ स्वामी, महावीर स्वामी, चंद्रप्रभ स्वामी और आदि तीर्थंकर भगवान श्री आदिनाथ के प्रथम अभिषेक और शांतिधारा का लाभ क्रमशः प्रथम अभिषेक मुन्नालालजी अलकाजी, गर्विता आदर्श, प्राची अखिलेश जैन परिवार, द्वितीय अभिषेक संतोष, आशीष पूजा, सौरभ आरजू परिवार, तृतीय अभिषेक ओम कीर्ति, चर्चित ऋषिका, चहेती धवल पाटोदी परिवार, चतुर्थ अभिषेक अमित निकिता जैन परिवार एवं पंचम अभिषेक शरद कुमार, सौमिल, सुलभ स्वाति जैन परिवार ने प्राप्त किया। इसी प्रकार प्रथम शांतिधारा पंकजकुमार बाबूलाल जैन परिवार, द्वितीय वैभव ममता आरव परिवार, तृतीय मनीष रिंकी अर्चित आर्ची जैन परिवार चतुर्थ शैलेष रिचा चंदेरिया परिवार ने प्राप्त किया।

मंदिर निर्माणकर्ता परिवार को याद किया 

इस अवसर पर श्री पार्श्वनाथ मंडल विधान किया गया। संपूर्ण कार्य को स्वरलहरियों के साथ संगीतमय बनाया पंडित शुभम जैन (संगीतकार) ने संचालन किया सुलभ जैन ने। इस अवसर पर मंदिर निर्माणकर्ता परिवार के प्रमुख सनतकुमार चंदेरिया (बाबूजी) को स्मरण किया गया। संयोगवश एक दिन पूर्व ही उनकी द्वितीय पुण्यतिथि थी। वहीं शैलेश रिचा चंदेरिया एवं सम्पूर्ण परिवार के सम्मान में समाज जनों ने आभार व्यक्त किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page