समाचार

4 मार्च से श्री पंचकल्याणक प्रतिष्ठा गजरथ महामहोत्सव : मुनिश्री सुधा सागर जी महाराज ससंघ का मिलेगा मंगल सानिध्य


श्री 1008 शांतिनाथ दिगंबर जैन सतोदय तीर्थ क्षेत्र, सेरोन जी में आगामी 4 से 8 मार्च तक आयोजित होने वाले श्रीपंचकल्याणक प्रतिष्ठा समारोह एवं गजरथ महामहोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। ललितपुर से पढ़िए, यह खबर…


ललितपुर। श्री 1008 शांतिनाथ दिगंबर जैन सतोदय तीर्थ क्षेत्र, सेरोन जी में आगामी 4 से 8 मार्च तक आयोजित होने वाले श्रीपंचकल्याणक प्रतिष्ठा समारोह एवं गजरथ महामहोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। यह भव्य धार्मिक आयोजन समाधि सम्राट आचार्य श्रीविद्यासागर जी महाराज एवं आचार्य श्री समयसागर जी के मंगल आशीर्वाद तथा उनके परम प्रभावक शिष्य मुनिश्री सुधा सागर जी महाराज ससंघ के पावन सानिध्य में होगा। प्रतिष्ठाचार्य बाल ब्रह्मचारी प्रदीप भैया (सुयश), अशोक नगर के निर्देशन में इस महामहोत्सव को लेकर आयोजन समिति द्वारा शासन-प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं समाज के श्रेष्ठीजनों से संपर्क प्रारंभ कर दिया गया है।

इन अतिथियों को किया आमंत्रित 

इस दौरान प्रभारी मंत्री, राज्यमंत्री, क्षेत्रीय सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री, पूर्व राज्य मंत्री, सदर विधायक, भाजपा जिलाध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष, नगर पालिका ईओ, विद्युत विभाग, जल संस्थान एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों सहित सभी समाजसेवी संगठनों और श्रद्धालुजनों को आमंत्रित किया गया है।

श्री सतोदय तीर्थ क्षेत्र कमेटी की बैठक संपन्न 

प्रचार मंत्री रवि जैन चुनगी ने बताया कि आयोजन को सफल एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए श्री सतोदय तीर्थ क्षेत्र कमेटी सेरोन जी की महत्वपूर्ण बैठक की गई। जिसमें महामहिम सिंधई आनंद जैन (बबीना), अध्यक्ष सतीश जैन (बंटी बजाज), महामंत्री सिंधई मनोज जैन (बबीना), कोषाध्यक्ष विजय जैन (लागौन) सहित समिति के अन्य पदाधिकारियों और सदस्यों ने विचार-विमर्श किया।

विभिन्न व्यवस्थाओं की समिति गठित 

बैठक में श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध भोजन, बेहतर आवास व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल, सुरक्षा एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को सुनिश्चित करने हेतु विभिन्न सहयोगी उप-समितियों का गठन किया गया। जिन्हें आयोजन स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आयोजन स्थल श्री 1008 शांतिनाथ दिगंबर जैन सतोदय तीर्थ क्षेत्र, सेरोन जी (ललितपुर) में तैयारियों का प्रतिदिन निरीक्षण किया जा रहा है। जिससे इस ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन को भव्य, दिव्य एवं स्मरणीय बनाया जा सके।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page