समाचार

श्री नंदीश्वर दीप मंडल विधान आरंभ: श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से किया पूजन 


अष्टाह्निका महापर्व पर गुरुवार से महिला मंडल राजेंद्रनगर के तत्वावधान में श्री नंदीश्वर दीप मंडल विधान का पूजन अनिता दीदी के सानिध्य में प्रारंभ हुआ। बडे़ ही भक्तिभाव से विधान में त्याग तप जप एवं साधना पर भी विशेष ध्यान दिया गया। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…


इंदौर। अष्टाह्निका महापर्व पर गुरुवार से महिला मंडल राजेंद्रनगर के तत्वावधान में श्री नंदीश्वर दीप मंडल विधान का पूजन अनिता दीदी के सानिध्य में प्रारंभ हुआ। आज चारों दिशाओं के चार कलश पुण्यशाली परिवार ज्योति जम्बू छाबडा, वंदना विकास जैन, रजनी मुकेश पाटनी, मीना कैलाश पाटनी ने स्थापित किए। चारों ही दिशाओं में बावन जिनालय की स्थापना समस्त पूजन में बैठी महिलाओं एंव शास्त्र ज्योति चांदवाड़ तथा मंगल कलश मधुबाला मनोहरलाल पाटनी ने स्थापित किए।

प्रथम दिवस पर छः पूजन हुए। बडे ही भक्तिभाव से चल रहे विधान में त्याग तप जप एवं साधना पर भी विशेष ध्यान दिया गया। बहुत सी महिलाओं ने एक समय भोजन एवं कई रस का त्याग आगामी 10 तारीख तक कर दिया है। शाम को विधान की आरती तथा उसी पर प्रश्न मंच प्रतिदिन होंगे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page