महावीर जिनालय चुंगी नाका अंबाह में 9 जुलाई से 10 जुलाई सोमवार तक श्री मज्जिनेंद्र वेदी शुद्धि, याग महामंडल विधान और जिनबिंब स्थापना महामहोत्सव बड़े धूम धाम से किया जा रहा है। पढ़िए अजय जैन की यह विशेष रिपोर्ट…
अंबाह। महावीर जिनालय चुंगी नाका अंबाह में 9 जुलाई से 10 जुलाई सोमवार तक श्री मज्जिनेंद्र वेदी शुद्धि, याग महामंडल विधान और जिनबिंब स्थापना महामहोत्सव बड़े धूम धाम से किया जा रहा है। सौरभ जैन वरेह वालों ने बताया कि श्री 1008 महावीर दिगंबर जिनालय चुंगी नाका अंबाह, में जो ऊपर तल पर जो नवीन वेदिका बनी थी, उसके शुद्धीकरण के पश्चात जिनबिंबों को नवीन वेदिका में पंडित मुकेश शास्त्री के सानिध्य में विराजमान किया जायेगा।
9 जुलाई 2023 रविवार को प्रातः 6:30 बजे देव आज्ञा क्षेत्र आज्ञा, 7:00 बजे जिन अभिषेक, शांतिधारा, नित्य नियम पूजन, 8:00 बजे मांगलिक घट यात्रा, ध्वज भूमि शुद्धि जप स्थल शुद्धि, 9:00 बजे मंगलमय ध्वज स्थापना, 10:30 बजे वेदी शुद्धि, जपस्थल शुद्धि एवं वेदी संस्कार और दोपहर 1:00 बजे मंडप प्रतिष्ठा, इंद्र प्रतिष्ठा एवं याग महामंडल विधान किया जाएगा। रात्रि 8:00 बजे जिन भक्ति, मंगल आरती, शास्त्र स्वाध्याय किया जायेगा।
इसके बाद 10 जुलाई सोमवार को प्रातः 6:30 बजे अभिषेक शांतिधारा एवं पूजन, 9:00 बजे श्री जिनबिंब स्थापना, 11:00 बजे श्री विश्वशांति महायज्ञ एवं विसर्जन व आभार प्रदर्शन किया जाएगा। रविवार को पूजन उपरांत पधारे सभी समाज के लिए स्वल्पाहार और 10 जुलाई सोमवार को कार्यक्रम में पधारे सभी भक्तजनों की कार्यक्रम के उपरांत खाने की व्यवस्था की गई है।













Add Comment