समाचार

श्री महावीर जन्मकल्याणक महामहोत्सव का आयोजन हुआ भव्यता से डेढ़ किलोमीटर लंबी रही श्री जी की भव्य शोभायात्रा


भगवान महावीर जन्मकल्याणक महामहोत्सव-2024 का आयोजन सकल दिगंबर जैन समाज समिति,कोटा के तत्वाधान एवं आचार्य श्री 108 विशुद्ध सागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य मुनि श्री 108 आदित्य सागर जी महाराज ससंघ एवं स्वस्तिधाम प्रणेत्री गणनी आर्यिका 105 स्वस्तिभूषण माताजी ससंघ के परम सानिध्य में दशहरा मैदान में किया गया। पढि़ए मनोज जैन नायक की रिपोर्ट ………. 


कोटा। भगवान महावीर जन्मकल्याणक महामहोत्सव-2024 का आयोजन सकल दिगंबर जैन समाज समिति,कोटा के तत्वाधान एवं आचार्य श्री 108 विशुद्ध सागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य मुनि श्री 108 आदित्य सागर जी महाराज ससंघ एवं स्वस्तिधाम प्रणेत्री गणनी आर्यिका 105 स्वस्तिभूषण माताजी ससंघ के परम सानिध्य में दशहरा मैदान में किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला व अतिथियों के रूप में राजस्थान सरकार में ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर, राजस्थान सरकार में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर,विधायक संदीप शर्मा, विधायक कल्पना देवी, महापौर, उपमहापौर सहित कई अन्य गणमान्य श्रेणीजन उपस्थित रहे ।सर्वप्रथम श्री जी की भव्य शोभायात्रा शहर के उपनगर तलवंडी क्षेत्र से प्रारंभ हुई। शोभा यात्रा लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबी रही, इसमें महिलाएं, पुरुष एवं पाठशाला के बच्चे पचरंगी ध्वज लेकर चल रहे थे, 24 बग्गिया, झांकियाँ एवं बठिंडा (पंजाब) से आया बैंड मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। मुनि एवं आर्यिका संघ का सानिध्य शोभायात्रा में प्राप्त हुआ। शोभा यात्रा बड़े ही धूमधाम से दशहरा मैदान पहुंची,सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित किया गया। विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी दीप प्रज्वलित करने का सौभाग्य मनोज ,आशीष, प्रज्ञम जैन जैसवाल परिवार को प्राप्त हुआ। तत्पश्चात भगवान महावीर की संगीतमय सामूहिक पूजा की गई।

 20000 लोगों ने दर्ज की अपनी सहभागिता

महावीर जयंती कार्यक्रम में सामाजिक धार्मिक एवं परोपकार के क्षेत्र में कार्य करने वाले तीन श्रेष्ठियों व एक महिला का सम्मान किया गया। इसमें भागचंद जैन,मनोज जैन जैसवाल,अनिल जैन ठोरा एवं अंजलि जैन का सम्मान किया गया। यह सभी सम्मान लोकसभा स्पीकर ओम बिरला एवं पधारे हुए अतिथियों के द्वारा किया गया। अतिथि उद्बोधन के पश्चात मुनिश्री 108 आदित्य सागर जी महाराज एवं आर्यिका 105 स्वस्ति भूषण माताजी के प्रवचनों का लाभ सभी को प्राप्त हुआ ।अंत में श्री जी के अभिषेक हुए।कार्यक्रम के अंत में सभी के लिए स्वादिष्ट भोजन की व्यवस्था दशहरा मैदान प्रांगण में ही की गई।कार्यक्रम में जैसवाल जैन समाज कोटा की ओर से पधारे हुए सजातीय बंधुओं के स्वागत हेतु मिल्क रोज की स्टाल लगाईं गई। लगभग 20000 लोगों ने अपनी सहभागिता दर्ज की।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page