समाचार

आचार्यश्री निर्भय सागर महाराज के सानिध्य में निकली श्री जी विमानोत्सव रथयात्रा: श्रद्धालुओं ने किए प्रभु दर्शन, उत्साहित रहा जैन समाज


जैन धमाविलम्बियों ने कार्तिक पूर्णिमा पर विमानोत्सव की शोभायात्रा नगर के जैन मंदिरों से श्री जी को विमान एवं रथों में विराजित कर आचार्यश्री निर्भय सागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में प्रभावना पूर्वक निकाली। ललितपुर से पढ़िए, यह खबर…


ललितपुर। जैन धमाविलम्बियों ने कार्तिक पूर्णिमा पर विमानोत्सव की शोभायात्रा नगर के जैन मंदिरों से श्री जी को विमान एवं रथों में विराजित कर आचार्यश्री निर्भय सागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में प्रभावना पूर्वक निकाली। शोभायात्रा में रजत रथ आकर्षण का केन्द्र रहा जिसको अपने हाथों से श्रावकों ने खीच कर पुण्यार्जन कर श्री जी का विमानोत्सव पर नगर में विहार कराने का सौभाग्य अर्जित किया। शहर की विमानोत्सव की शोभायात्रा नगर के सरदारपुरा स्थित जैन आदिनाथ बडा मंदिर, जैन नया मंदिर, नदीपार स्थित बाहुबलित नगर, ज्ञानोदय तीर्थ बायपास रोड, चंद्रप्रभु जिनालय डोडाघाट से प्रारंभ हुई, जो नगर के सावरकर चौक पहुंची।

पार्श्वनाथ जैन अटामंदिर से रजत रथ में श्री जी को विराजित किया। शोभायात्रा में वैज्ञानिक संत आचार्य श्री निर्भयसागरजी महाराज अपने संघस्थ मुनिश्री शिवदत्त सागर जी महाराज, मुनिश्री सुदत्त सागरजी महाराज, मुनि भूदत्त सागर महाराज, मुनि पदमदत्त सागर महाराज, मुनि गुरुदत्त सागर महाराज, मुनिश्री मेघदत्त सागरजी महाराज, मुनिश्री वृषभदत्त सागरजी महाराज, क्षुल्लक श्री चंद्रदत्त सागरजी महाराज एवं श्रीदत्तसागरजी महाराज के साथ चल रहे थे। शोभायात्रा शहर के घंटाघर चौराहे तुवन चौराहा होते हुए वणी चौराहा से अभिनंदनोदय तीर्थ पहुंची। शोभायात्रा में पार्श्वनाथ कालौनी जैन मंदिर एवं इलाइट जैन मंदिर के विमान प्रभावना पूर्वक सम्मलित हुए।

घरों पर रंगोली सजाई, श्री जी की आरती उतारी

नगर के गांधीनगर स्थित आदिनाथ मंदिर, पार्श्वनाथ समोवशरण मंदिर एवं शान्तिनाथ जैन मंदिर से विमान जी की शोभायात्रा निर्धारित मार्ग से होते हुए वर्णी चौराहा से अभिनंदनोदय तीर्थ पहुंची जहां जैन पंचायत के पदाधिकारियों ने श्री जी की आरती उतारी और अगुवाई की। विमान जी शोभायात्रा को लेकर धर्मालुजनों में उत्साह रहा नगर के मुहल्लों में जहां से श्री जी की शोभायात्रा निकली घरों पर रंगोली तोरणद्वार सजाकर श्री जी की आरती उतारी। शोभायात्रा में बुन्देली परम्परा का राई सेरा जहां चल रहा था वहीं नगर के महिला मंडल की श्रविकाए भक्ति और डांडिया नृत्य करते हुए प्रभु की भक्ति कर रही थी।

झांकी आकर्षण का केंद्र रहीं

शोभायात्रा में अभिनंदनोदय तीर्थ, सतोदय तीर्थ सेरोन, शांतोदय तीर्थ चांदपुर देवोदय तीर्थ देवगढ़ के जैन मंदिरों की झांकी, जैन संतों के चित्रों के साथ बुंदेली परंपरागत राई सैरा की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा में अखिल भारतीय दिगंबर जैन परिषद, जैन मिलन, सतोदय तीर्थ सेरोन, शांतोदय तीर्थ जहाजपुर, जनक जननी वृद्धाश्रम, सिद्धि समूह, वीर व्यायामशाला, वीर क्लब सहित अनेकों संगठनों ने अपनी सहभागिता निभाई।

आरती उतारी और दर्शन किए

इस दौरान आचार्यश्री निर्भय सागरलर महाराज ने विमानोत्सव में श्री जी के नगर विहार को पुण्य का योग बताया। इसके पूर्व में आचार्य श्री के सानिध्य में श्रीजी का अभिषेक श्रावकों ने किया। शोभायात्रा में राज्यमंत्री उप्र मनोहरलाल पंथ, नगरपालिका अध्यक्ष सोनाली जैन, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप चौबे, राजकुमार जैन, बब्बूराजा बुंदेला, महेंद्र मयूर, वीर चंद सराफ, अजय जैन साइकिल, सुरेश बडैरा सहित अनेकों श्रेष्ठियों ने आरती उतारी और दर्शन किए।

इनका सहयोग सराहनीय रहा 

शाम को सभी जैन मंदिरों के विमान जी में विराजित श्री जी की मंगल आरती श्रावकों ने भक्ति पूर्वक की। शोभायात्रा की व्यवस्थाओं को अनुशासित करने में जैन पंचायत अध्यक्ष डॉ. अक्षय टडैया, महामंत्री आकाश जैन, सनत खजुरिया, सौरभ जैन सीए, प्रतीक इमलया, राकेश जैन रिंकू, कैप्टन राजकुमार जैन, मीडिया प्रभारी अक्षय अलया, मंदिर प्रबंधक मोदी पंकज जैन, अशोक जेन दैलवारा, आनंद जैन भावनगर, अजित जैन गदयाना, मनोज जैन बबीना, अजय जैन गंगचारी, राजेंद्र सराफ, जिनेंद्र जैन रजपुरा, जितेन्द्र जैन, मनीष जैन, सतीश जैन बजाज, सुवेंदु जैन आदि प्रमुख रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

Tags

You cannot copy content of this page