राजगढ़ (धार) की धार्मिक और सामाजिक संस्था श्रीगुरु राजेंद्र सामायिक महिला मंडल के चुनाव शनिवार को हुए। मंच की बैठक में 40 से अधिक महिलाएं मौजूद रहीं। बैठक में अध्यक्ष मीना सुनील बाफना ने वर्षभर का आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया। राजगढ़ से पढ़िए, यह साभार संकलित खबर…
राजगढ़ (धार)। नगर की धार्मिक और सामाजिक संस्था श्रीगुरु राजेंद्र सामायिक महिला मंडल के चुनाव शनिवार को हुए। मंच की बैठक में 40 से अधिक महिलाएं मौजूद रहीं। बैठक में अध्यक्ष मीना सुनील बाफना ने वर्षभर का आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया। इसे सर्वानुमति से अनुमोदित किया गया। संस्था की सभी सदस्याओं ने मीना बाफना को पुनः अध्यक्ष चुना। उनका यह पांचवां कार्यकाल है। साथ ही मीना सुभाष काकरिया को उपाध्यक्ष बनाया गया। यह संस्था 70 से अधिक महिलाओं की भागीदारी से संचालित होती है।
जो धार्मिक और सामाजिक कार्यों में भूमिका निभाती हैं। मंडल वर्ष भर में 48 सामायिक आयोजन करता है। हर साल सदस्याएं स्वयं के व्यय से सामूहिक तीर्थयात्रा भी करती हैं। कार्यक्रम के दौरान साल भर में सर्वाधिक सामायिक करवाने वाली महिलाओं का भी सम्मान किया गया। इसमें मीना काकरिया, सुनीता रायली, आशा रायली, रेखा राका, कुसुम राका शामिल रहीं।













Add Comment