श्री दिगंबर महिला महासमिति उज्जैन संभाग अध्यक्ष साधना बोहरा के नेतृत्व में शानदार तीर्थ वंदन यात्रा उज्जैन से निकाली गई। संस्था सदस्याओं का जगह-जगह समाजजनों ने सम्मान किया। उज्जैन से पढ़िए, यह खबर…
उज्जैन। श्री दिगंबर महिला महासमिति उज्जैन संभाग अध्यक्ष साधना बोहरा के नेतृत्व में शानदार तीर्थ वंदन यात्रा उज्जैन से निकाली गई। जिसमें उज्जैन की महिलाओं ने भाग लिया। यात्रा इस प्रकार से की गई, जिसमें अजमेर, नारेली, किशनगढ़, डंपिंग यार्ड, मोजमाबाद ,लूणवा, लाडनूं, सुजानगढ़, रेवासा, रानोली, सीकर, पुष्कर इत्यादि तीर्थ की वंदना करवाते हुए जत्था वापस उज्जैन की तरफ आया।
यात्रा एकदम शुद्ध परिणाम से निर्विघ्न संपन्न हुई। जगह-जगह पर ग्रुप का सम्मान हुआ। किशन किशनगढ़ में अध्यक्ष मोना द्वारा पूरी टीम का सम्मान किया गया। सीकर में रजनी गंगवाल के भाई-भाभी ने ग्रुप का सम्मान किया। पुष्कर में सुरेश छाबड़ा की बहन ने ग्रुप का सम्मान किया। उज्जैन संभाग अध्यक्ष साधना बोहरा ने कहा कि हम सब के आभारी हैं। आपने हमें इतना सम्मान दिया।













Add Comment