समाचार

श्री दिगंबर जैन यूथ फेडरेशन का 10 दिवसीय योग शिविर सम्पन्न: प्रतिदिन 70-80 महिला-पुरुषों ने उठाया लाभ


श्री दिगंबर जैन यूथ फैडरेशन के अंतर्गत श्री दिगम्बर जैन पंचायत के सौजन्य से तथा विवेकानन्द योग केंद्र गुवाहाटी के सहयोग से भगवान महावीर धर्मस्थल पर 10 दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। पढ़िए सुनील सेठी की रिपोर्ट…


गुवाहाटी। श्री दिगंबर जैन यूथ फैडरेशन के अंतर्गत श्री दिगम्बर जैन पंचायत के सौजन्य से तथा विवेकानन्द योग केंद्र गुवाहाटी के सहयोग से भगवान महावीर धर्मस्थल पर 10 दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। इसमें प्रतिदिन 70-80 पुरुष और महिलाओं ने हिस्सा लेकर योग का लाभ उठाया।

योग शिविर के बाद आयोजक समिति ने योग केंद्र को निरंतर जारी रखने का निर्णय लिया। योग शिविर को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में श्री विवेकानन्द योग केंद्र गुवाहाटी के प्रशिक्षित योग गुरु अजय अग्रवाल, सुशांतो मुखर्जी और उनके सहयोगी तथा संयोजक बिपिन सोगानी और यूथ फैडरेशन के सदस्य सौरव अजमेरा, बिकास बिनयक्या, जीतू पांड्या और जितेंद्र गंगवाल का विशेष सहयोग रहा ।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page