समाचार

पूज्य मुनि श्री सुयश सागर जी मुनिराज का रहा सानिध्य : श्री दिगंबर जैन आचार्य विद्यासागर प्रामाणिक पाठशाला का हजारीबाग में आयोजन


श्री दिगंबर जैन समाज झुमरी तिलैया के अंतर्गत चलने वाले श्री दिगंबर जैन आचार्य विद्यासागर प्रामाणिक पाठशाला की शिक्षिकाओं द्वारा पाठशाला के सभी बच्चों को जैन गुरु पूज्य मुनि श्री सुयश सागर जी मुनिराज का दर्शन करने मुनि श्री प्रमाण सागर जी महाराज की जन्मस्थली हजारीबाग ले जाया गया। हजारीबाग पहुंचकर सभी शिक्षिकाओं और बच्चों ने पूज्य गुरुदेव के चरणों में श्रीफल के साथ अष्ट द्रव्यों से पूजन कर अर्घ्य समर्पण किया। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…


झुमरी तिलैया। श्री दिगंबर जैन समाज झुमरी तिलैया के अंतर्गत चलने वाले श्री दिगंबर जैन आचार्य विद्यासागर प्रामाणिक पाठशाला की शिक्षिकाओं द्वारा पाठशाला के सभी बच्चों को जैन गुरु पूज्य मुनि श्री सुयश सागर जी मुनिराज का दर्शन करने मुनि श्री प्रमाण सागर जी महाराज की जन्मस्थली हजारीबाग ले जाया गया। हजारीबाग पहुंचकर सभी शिक्षिकाओं और बच्चों ने पूज्य गुरुदेव के चरणों में श्रीफल के साथ अष्ट द्रव्यों से पूजन कर अर्घ्य समर्पण किया। सभी ने गुरुवर का पाद प्रक्षालन एवं शास्त्र भेंट कर अपने जीवन को धन्य बनाया। गुरुदेव ने सभी बच्चों और पाठशाला के प्रति समर्पित सभी को दोनों हाथों से मंगल आशीर्वाद दिया।

बच्चों में देखने को मिले संस्कार

संध्या में गुरुवर के द्वारा णमोकार चालीसा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सर्वप्रथम विद्यासागर पाठशाला कोडरमा के बच्चों ने मंगलाचरण किया। इसके बाद हजारीबाग समाज के सभी पदाधिकारियों ने सभी भक्तों को तिलक, माला और दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। गुरुवर ने अपने मंगल आशीर्वाद में कहा, “भारत में अगर बच्चों में भक्ति देखनी है, तो कोडरमा के बच्चों में देखो। मेरे 2023 के चातुर्मास में कोडरमा में सभी बच्चों में संस्कार देखने को मिले।” उन्होंने कहा कि सभी बच्चों में पूजा-अभिषेक के प्रति अपार भक्ति है और कोडरमा की पाठशाला बच्चों को सुव्यवस्थित तरीके से संस्कारित कर रही है

अर्पित किया श्रीफल

इस अवसर पर हजारीबाग समाज के कपूर चंद, प्रेमा, राजेश लुहाड़िया परिवार द्वारा सभी बच्चों को प्रभावना के रूप में गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। साथ ही, कोडरमा समाज के बच्चों ने अपने आराध्य गुरु श्री 108 सुयश सागर मुनिराज से पुनः कोडरमा आगमन के लिए श्रीफल भी समर्पित किया। पाठशाला की संयोजिकाओं में सुनीता सेठी, रानी छाबड़ा, जूली लुहाड़िया, मोना छाबड़ा, नीलम सेठी, रेखा झांझरी, संगीता छाबड़ा, क्षमा सेठी, रिंकू गंगवाल, कल्पना सेठी, प्रियंका छाबड़ा, सीमा जैन, और किरण ठोल्या शामिल रहीं। समाज के प्रचार-प्रसार मंत्री राज कुमार अजमेरा एवं ईशान कासलीवाल भी सभी बच्चों के साथ गए। इस अवसर पर समाज के पूर्व मंत्री ललित जी भी उपस्थित रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page