समाचार

श्री भक्तामर आराधना 48 दीपकों से प्रतिदिन : इंदौर के स्कीम नंबर 71 में 41 वां अभिषेक किया


श्री जी अभिषेक ग्रुप इंदौर की टीम ने रविवार को 41 वां अभिषेक इंदौर के स्कीम नंबर 71 में स्थित श्री 1008 आदिनाथ दिगंबर जैन चैत्यालय में किया। शांतिधारा की। इंदौर से पढ़िए दीपक प्रधान की खबर…


इंदौर। इंदौर के स्कीम नंबर 71 में स्थित श्री 1008 आदिनाथ दिगंबर जैन चैत्यालय के संस्थापक संरक्षक सनत आरती जैन ने बताया कि रविवार को सुबह मंदिर में श्री जी अभिषेक टीम जो प्रति रविवार इंदौर शहर के अलग-अलग मंदिर में जाकर श्री जी का अभिषेक और शांतिधारा करते हैं। यह 41 वां मंदिर है। मंदिर में उपस्थित सभी जनों ने बड़े भक्ति भाव से भक्ति की। श्री जी का अभिषेक किया और शांतिधारा आरती सनत जैन के मुखारबिंद से बोली गई। अर्घ्य भी प्रभुजी के चरणों में अर्पित किए गए।

75 दिन की श्री भक्तामर आराधना

टीम के संयोजक नीलेश सेठी ने बताया कि इंदौर शहर के सभी मंदिर में जाकर अभिषेक करने की भावना है। आज 41 वां दिन था। आज हमें यह सुअवसर स्कीम नंबर 71 में मिला। यहां की भक्ति को देखकर हम सभी भाव-विभोर हो गए। मंदिर के मंत्री सुनील जैन ने बताया कि यह वर्ष प्रथमाचार्य श्री शांतिसागरजी महाराज का आचार्य पद प्रतिष्ठापना शताब्दी महोत्सव भी मनाया जा रहा है एवं आचार्य श्री वर्धमान सागरजी महाराज के 75 वां हीरक जन्म जयंती के अवसर पर 75 दिन की श्री भक्तामर आराधना 48 दीपकों से प्रतिदिन हो रही है। यह आराधना श्री आदिनाथ भगवान के मोक्ष कल्याणक के दिन से लेकर श्री महावीर जयंती तक होगी।

अभिषेक, शांतिधारा का पुण्य लाभ ले रहे भक्त

इस अवसर पर अध्यक्ष महेंद्र जैन ने बताया कि श्री जी अभिषेक टीम इंदौर के विभिन्न जिनालयों के दर्शन, अभिषेक, शांतिधारा का पुण्य लाभ ले रहे है। यह सिर्फ मध्यप्रदेश ही नहीं अपितु, संपूर्ण भारत में जैन समाज में यह पहली टीम होगी जो। इंदौर जैसे बड़े नगर में स्थित सभी जिनालयों में पहुंचकर यह कार्य कर रही है। धामनोद समाज के अध्यक्ष महेश जैन, सचिव दीपक प्रधान ने टीम की श्रेष्ठ कार्यों की सराहना करते हुए स्कीम नंबर 71 मंदिर के पदाधिकारियों, कार्यकर्ता, सदस्यों को बधाई दी। धार्मिक आयोजन के लिए आभार संरक्षक निखिल,विशाल, रिया जैन ने माना।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page