मेडिटेशन गुरु उपाध्यायश्री विहसंतसागर जी महाराज एवं मुनिश्री विश्व सौम्यसागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में श्री भक्तामर महामण्डल विधान का आयोजन हुआ। यह विधान आगरा के कमला नगर स्थित डी ब्लॉक के श्री महावीर दिगम्बर जैन मन्दिर में सानंद सम्पन्न किया गया। पढ़िए शुभम जैन की रिपोर्ट…
आगरा। मेडिटेशन गुरु उपाध्यायश्री विहसंतसागर जी महाराज एवं मुनिश्री विश्व सौम्यसागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में श्री भक्तामर महामण्डल विधान का आयोजन हुआ। यह विधान आगरा के कमला नगर स्थित डी ब्लॉक के श्री महावीर दिगम्बर जैन मन्दिर में सानंद सम्पन्न किया गया। जिसमें 48 परिवारों ने पंडित अशुंल जैन शास्त्री के कुशल निर्देशन में एवं उपाध्यायश्री के मुखारविंद से उच्चारित मंत्रोच्चारण के साथ श्रीजी के समक्ष माण्डले पर 48 श्रीफल अर्पित कर श्री भक्तामर महाण्डल विधान की मांगलिक क्रियाएं सम्पन्न कीं। विधान में मौजूद सभी भक्तों ने संगीतकार के मधुर भजन हाथों में चंवर लेकर नृत्य किया। विधान के मध्य में उपाध्यायश्री विहसंतसागर जी महाराज ने भक्तों को अमृत औषधि है भक्तामर स्तोत्र पाठ के बारे में बताया।
इस अवसर पर जगदीश प्रसाद जैन, मनोज जैन बाकलीवाल, अनिल रईस, मुकेश जैन रपरिया, अनिल जैन, शैलेंद्र जैन, सुरेश जैन, महेश जैन, मीडिया प्रभारी शुभम जैन सहित समस्त ग्रेटर कमला नगर जैन समाज के अलावा विभिन्न शैलियों की जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए। विधान में अर्पितमय पावन वर्षायोग समिति ग्रेटर कमलानगर का विशेष सहयोग रहा।













Add Comment