समाचार

श्रीराधा-कृष्णा गौशाला में 230 गायों की गौ-सेवा की गईः श्री अग्रवाल दिगंबर जैन महासभा ने आहारदान किया


श्री अग्रवाल दिगंबर जैन महासभा आगरा जैन समाज की सामाजिक संस्था है जो विगत 23-24 साल से यह कार्य कर रही हैं। महासभा के सभी सदस्यों ने श्री राधाकृष्ण गौशाला में मौजूद गायों को घीया, टिंडे, पालक एवं गुड़ का खिलाया गया। पढ़िए आगरा से शुभम जैन की यह पूरी खबर…


आगरा। गायों को चारा खिलाना सबसे बड़ी सेवा मानी जाती है। इसी तारतम्य में श्री अग्रवाल दिगंबर जैन महासभा आगरा जैन समाज की सामाजिक संस्था है जो विगत 23-24 साल से यह कार्य कर रही हैं। इसी क्रम में 20 जनवरी को श्रीं अग्रवाल दिगंबर जैन महासभा द्वारा आगरा के फाउंड्री नगर स्थित श्रीराधा-कृष्णा गौशाला में गौ-सेवा कर गायों को आहारदान का कार्यक्रम किया गया।

महासभा के सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहें

जिसमें श्री अग्रवाल दिगंबर जैन महासभा के सभी सदस्यों ने श्री राधाकृष्ण गौशाला में मौजूद 230 गायों को घीया, टिंडे, पालक एवं गुड़ का खिलाया गया। इस अवसर पर संजय कुमार जैन, विजय जैन, रविन्द्र जैन, राजीव जैन, अनंत जैन, मनोज जैन, अजय जैन, जयंती जैन, अजित जैन, नरेंद्र जैन, मीरा जैन, रश्मि जैन व समस्त श्री अग्रवाल दिगंबर जैन महासभा के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page