श्री दिगंबर जैन मंदिर प्रबंध समिति, गायत्री नगर, महारानी फार्म दुर्गापुरा जयपुर में भारतीय संस्कृति के आद्य प्रणेता मंदिर जी के मूल नायक प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ जी का जन्म व तप कल्याणक चैत्र बदी नवमी गुरुवार को विभिन्न धार्मिक आयोजनों के साथ संपन्न हुआ। जयपुर से पढ़िए, उदयभान जैन की यह रिपोर्ट…
जयपुर। श्री दिगंबर जैन मंदिर प्रबंध समिति, गायत्री नगर, महारानी फार्म दुर्गापुरा जयपुर में भारतीय संस्कृति के आद्य प्रणेता मंदिर जी के मूल नायक प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ जी का जन्म व तप कल्याणक चैत्र बदी नवमी गुरुवार को विभिन्न धार्मिक आयोजनों के साथ संपन्न हुआ। अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन ने बताया कि गायत्री नगर मंदिर जी में सर्व प्रथम प्रातः 6.15 बजे से भगवान के अभिषेक और विश्व शांति के लिए शांतिधारा करने का सौभाग्य सुरेशजैन रघुविहार, संजय ठोलिया गायत्री नगर ने लिया। इसमें अशोक बडजात्या, निर्मल सेठी, बसन्त बाकलीवाल आदि ने सहयोग किया। सैंकड़ों श्रेष्ठियों ने अभिषेक किए।

प्रभात फेरी में सभी महिला- पुरुष हुए शामिल
प्रातः 7.45 बजे श्री आदिनाथ जी के जन्म-तप कल्याणक पर प्रभात फेरी का शुभारंभ अध्यक्ष कैलाश छाबड़ा, उपाध्यक्ष अरुण शाह द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया। प्रभात फेरी मंदिर जी से विभिन्न मार्गों और कॉलोनियों में होते हुए बैंडबाजों के साथ निकाली गई। मार्ग में श्रेष्ठियों नेअपने आवास के सामने परिवार के साथ श्री जी की तस्वीर के समक्ष आरती उतारी वह भक्ति की। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। प्रभात फेरी में सभी महिला- पुरुष साफा ,दुपट्टा पहनकर व हाथ में पंचरंगी झंडा लेकर शोभायमान हो रहे थे। प्रभात फेरी का भव्य जुलूस मंदिरजी पहुंचने पर श्री जी के अभिषेक हुए। माला पहनने का सौभाग्य खान्दू कॉलोनी, बांसवाड़ा के गुंजन जैन को मिला। अल्पाहार की व्यवस्था अशोक कुमार जैन पापड़ीवाल विमल विला वालों ने की। रात्रि में सामूहिक आरती के बाद भक्तामर पाठ रिद्धि सिद्धि मंत्रों व दीप अर्चना के साथ संपन्न हुआ।
यह रहे मौजूद हुई मांगलिक क्रियाएं
इस अवसर पर मन्दिर प्रबन्ध समिति के कोषाध्यक्ष राकेश छाबडा सहित पदाधिकारी ,पुलक मंच की राष्ट्रीय महामंत्री बीना टोंग्या, महिला मंडल की रेखा झांझरी, अनिता बड़जात्या,महिला समूह मुनि वैयावृत्ति की प्रमिला शाह, भावना झांझरी,दिगंबर जैन महासमिति की मंजू सेवा वाले, युवा परिषद् के दीपक जैन, राकेश पाटोदी, वरिष्ठ एडवोकेट बिमल कुमार जैन, युवा विंग के प्रितेश छाबड़ा, प्रतीक सोगानी,सोरभ झांझरी,विकास समिति से सुरेश लुहाड़िया, विजय सोगानी, पारस जैन, अनिल टोंग्या ,जैन पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन सहित विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी व संपूर्ण जैन समाज महिला- पुरुष ,बालक- बालिकाएं उपस्थित थे। सभी मांगलिक क्रियाएं विधानाचार्य पं अजित शास्त्री द्वारा कराई गयीं। संचालन उपाध्यक्ष अरुण शाह ने किया और आभार मंदिर प्रबंध समिति के मंत्री राजेश बोहरा ने माना।













Add Comment