नईदिल्ली के कनाट सर्कल राजा बाजार स्थित श्री खंडेलवाल दिगंबर जैन मंदिर में श्री 1008 महावीर जिनबिंब पंचकल्याणक एवं मानस्तंभ प्रतिष्ठा के साथ्ज्ञ विश्व शांति महायज्ञ किया जा रहा है। इस महोत्सव का आयोजन 28 अप्रैल से शुरू होगा। 5 मई तक चलने वाले इस कार्यक्रम में देश के दूरस्थ शहरों, प्रांतों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे। पढ़िए दिल्ली से यह खबर…
नईदिल्ली। श्री खंडेलवाल दिगंबर जैन मंदिर, राजा बाजार, कनाट सर्कल में दिनांक 28 फरवरी से 5 मार्च तक श्री 1008महावीर जिनबिंब, पंचकल्याणक एवं मानस्तंभ प्रतिष्ठा, विश्वशांति महायज्ञ का आयोजन होने जा रहा है। यह कार्यक्रम आचार्य श्री सौभाग्यसागर जी (ससंघ ) के सानिध्य में होगा। मानस्तम्भ और पंचकल्याणक के पुण्यार्जक परिवार श्रेष्ठी अनिल-वीणा पटोदी, श्रेष्ठी गौरव-राखी पटौदी हैं।
देश के दूरस्थ अंचलों से आएंगे श्रद्धालु
पंचकल्याणक कार्यक्रम में संपूर्ण दिल्ली के श्रद्धालु की उपस्थति के साथ-साथ दूसरे स्थानों से भी श्रद्धालू पहुंचेंगे। जयपुर से भी बड़ी संख्या में समाजजनों के आने की संभावना व्यक्त की गई है। जयपुर से मुख्य श्रद्धालु राष्ट्रीय जैन जागरण मंच के अध्यक्ष महावीर जैन, श्री दिगंबर महिला महासमिति जयपुर कॅपिटल संभाग की अध्यक्ष मंजू जैन सेवावाले भी भाग लेंगी।













Add Comment