अजमेर (मनोज नायक)। जैन समाज के युवा उद्यमी, वरिष्ठ समाजसेवी श्रेयांस जैन को युवा महासभा का कार्याध्यक्ष मनोनीत किया गया है। श्री भारतवर्षीय दिगम्बर जैन महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गजराज गंगवाल के अनुसार अजमेर जैन समाज के वरिष्ठ समाजसेवी, सम्भव फाउंडेशन के संस्थापक, युवा उद्योगपति श्रेयांस जैन सन्नी (ढिलवारी) को श्री भारतवर्षीय दिगम्बर जैन युवा महासभा का राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष मनोनीत किया गया है। गंगवाल ने बताया कि अजमेर निवासी श्रेयांस जैन की धर्म के प्रति लगाव एवं समाजोत्थान के कार्यों को देखते हुए ही उन्हें राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष जैसे जिम्मेदार पद पर नियुक्त किया गया है।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि श्रेयांस सन्नी के नेतृत्व में महासभा से युवावर्ग जुड़ेगा और महासभा के सिद्धांतों का प्रचार-प्रसार होगा। ज्ञातव्य हो कि अजमेर निवासी श्रेयांस जैन सन्नी सम्भव फाउंडेशन की स्थापना कर उसके माध्यम से समाज के सभी वर्गों की हर सम्भव मदद करते हैं। अपने बलबूते पर आप शिक्षा, चिकित्सा एवं अन्य सभी क्षेत्रों में जरूरतमंदों की हरसम्भव मदद करते हैं।













Add Comment