46 मंदिरों के प्रथम द्वितीय, तृतीय रहने वाले स्टूडेंट, विभिन्न विषयों में रत्नाकर पुरस्कार प्राप्त करने वाले छात्र-छात्रा एवं श्रेष्ठ सम्मान प्राप्त कर्ताओं को किया सम्मानित
जयपुर। श्री दिगम्बर जैन श्रमण संस्कृति संस्थान द्वारा संचालित संत श्री सुधा सागर आवासीय महाविद्यालय एवं अखिल भारतीय श्रमण संस्कृति महिला महासमिति द्वारा श्री दिगम्बर जैन महिला महासमिति के सहयोग से जयपुर शहर के 46 जैन मंदिरों में गत 15 मई से चल रहे 15 दिवसीय ग्रीष्म कालीन श्रमण संस्कार शिक्षण शिविरों का भव्य सामूहिक समापन समारोह शनिवार 1 जून को स्थानीय बिड़ला ऑडिटोरियम स्टेच्यू सर्किल में किया गया।
गायत्री नगर महारानी फार्म शिविर मुख्य संयोजिका मंजू जैन सेवावाली ने बताया कि समापन समारोह में गायत्री नगर महारानी फार्म स्थित श्री दिगम्बर जैन मंदिर में लगे संस्कार शिक्षण शिविर को सर्व श्रेष्ठ उद्घाटन जूलूस का पुरस्कार मिला। शिविर के बालबोध भाग द्वितीय के छात्र अध्यान्श जैन पुत्र श्री सौरभ जैन काे महारानी फार्म का रत्नाकर पुरस्कार मिला। इस अवसर पर 46 मंदिरों के प्रथम द्वितीय, तृतीय रहने वाले स्टूडेंट, विभिन्न विषयों में रत्नाकर पुरस्कार प्राप्त करने वाले छात्र-छात्रा एवं श्रेष्ठ सम्मान प्राप्त कर्ताओं को अखिल भारत वर्षीय दिगम्बर जैन युवा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन , धर्म जागृति संस्थान के प्रांतीय अध्यक्ष पदम बिलाला, ज्ञान चन्द झांझरी आदि पदाधिकारियों ने सम्मानित किया।
गायत्री नगर, महारानी फार्म जैन मंदिर के अध्यक्ष कैलाश छाबड़ा, मंत्री राजेश बोहरा, शिविर संयोजक मंजु जैन सेवा वाले, अरुण शाह, सुनीता काला, अनिता बड़जात्या, शिक्षकाएं प्रमिला जैन, किरण बिल्टीवाला, विमला जैन, पिंकी पाटनी को भी सम्मानित कर मोमेंटो भेंट किया। इस दाैरान 46 मंदिरों के अध्यक्ष, मंत्री, शिविर संयोजक, श्रमण संस्कृति संस्थान की विदुषी दीदियां, स्थानीय शिक्षिकाएं, समाज के गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। जैन समाज के भामाशाह अशोक, सुशीला पाटनी, ममता सोगानी (जापान वाले,), तरुण काला मुम्बई, जयपुर लोक सभा भाजपा प्रत्याशीमन्जु शर्मा की गरिमामयी उपस्थित रही। मंच संचालन डॉ वंदना जैन एवं शालिनी बाकलीवाल ने किया।













Add Comment