समाचार

दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन मनाया गणतंत्र दिवस : झंडा वंदन से पहले महिलाओं ने किया मंगलाचरण


दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन द्वारा शुक्रवार को 75वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में उपस्थित महिला पदाधिकारियों ने मंगलाचरण किया। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट। 


इंदौर । दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन द्वारा शुक्रवार को 75वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। झंडावंदन कर मंगलाचरण किया गया। सुबह 9.15 पर इंदौर शहर के विभिन्न ग्रुप के अध्यक्ष एवं फेडरेशन के राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने झंडावंदन किया। इसमें बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। आयोजन फेडरेशन के निर्देशन में इंदौर रीजन के संयोजन में दिगंबर जैन सोशल ग्रुप शिखर द्वारा किया गया।

फेडरेशन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राजेश जैन दद्दू ने बताया कि मुख्य कार्यालय कीर्ति स्तंभ पर झंडावंदन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर फेडरेशन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष विमल मंजू अजमेरा, राष्ट्रीय महासचिव विपुल बांझल, कार्याध्यक्ष कीर्ति पांडया, इंदौर रीजन अध्यक्ष वितुल अजमेरा द्वारा झंडावंदन किया गया। साथ ही विशेष रूप से फेडरेशन ऑफिस पर अपनी सेवाएं देने वाले प्रभाकर ने झंडा फहराया। कार्यक्रम के प्रारंभ में उपस्थित महिला पदाधिकारियों ने मंगलाचरण किया। इस मौके पर इंदौर रीजन के सभी ग्रुपस के अध्यक्ष एवं फेडरेशन के राष्ट्रीय पदाधिकारी उपस्थित थे। संचालन इंदौर रीजन के सचिव रितेश पाटनी ने किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page