समाचार

श्री दिगंबर जैन विद्यालय, झुमरीतिलैया में 76वां स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया

  • बच्चों ने मार्चपास्ट कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देी
  • योगा नृत्य से भारतीय योग विधि को प्रदर्शित किय

न्यूज सौजन्य -राजकुमार अजमेरा

कोडरमा (झारखंड)। कोडरमा को झारखंड का प्रवेशद्वार के नाम से भी जाना जाता है। स्थानीय श्री दिगंबर जैन विद्यालय, झुमरीतिलैया के प्रांगण में आजादी की 75वीं वर्षगांठ और 76वां स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। जैन समाज के महामंत्री ललित जैन सेठी ने सर्वप्रथम झंडारोहण कर इस कार्यक्रम की शुरुआत की और सभी बच्चों को, अभिभावकों को एवं पूरे प्रदेश कि जनता को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की। छोटे-छोटे बच्चों ने मार्चपास्ट कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते हुए भारत माता का पूजन किया एवं योगा नृत्य कर भारतीय योग विधि को प्रदर्शित किया। साथ ही बच्चों ने अनेक देशभक्ति पूर्ण नृत्य एवं देशभक्ति वाले गाने गाकर देश के प्रति सच्ची विनयांजलि प्रस्तुत की।
इस कार्यक्रम पर परम पूज्य गणाचार्य 108 श्री विराग सागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य श्रमण मुनि 108 श्री विशल्य सागर जी महाराज एवं 108 श्री विनिशोध सागर जी महाराज ने भी अपनी मंगल देशना में भारत माता का गुणगान किया एवं सभी बच्चों को इंडिया नहीं, भारत मूल्य पर और हिंदी भाषा को अपनाने पर बल दिया। उन्होंने सभी लोगों को स्वतंत्रता की जीवन में क्या उपयोगिता है, के बारे में सभी को दिग्दर्शित किया। विद्यालय के चेयरमैन किशोर जैन पांडया ने भी बच्चों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। विद्यालय के संयोजक श्रीमान सुनील जी छाबड़ा ने विद्यालय की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए विद्यालय की भूरि- भूरि प्रशंसा की। यह भावनाएं भी व्यक्त की कि आने वाले समय में यह विद्यालय निरंतर नई ऊंचाइयों को छुएगा। उन्होंने इस प्रकार के अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए सभी अभिभावकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की। वार्ड पार्षद पिंकी जैन ने भी बच्चों एवं अभिभावकों को स्वतन्त्रता़ दिवस की शुभकामनाएं देते हुए अपने कर्तव्य एवं पढ़ाई के प्रति सच्ची लगन से बच्चों को प्रेरित करने की शिक्षा दी ।

इस कार्यक्रम में दिगंबर जैन समाज के सभी पदाधिकारीगण विद्यालय के सभी संयोजक, विद्यालय के सभी शिक्षक- शिक्षिकाएं आदि मौजूद थे इस कार्यक्रम का संचालन पंडित अभिषेक जैन शास्त्री ने किया। उक्त जानकारी कोडरमा मीडिया प्रभारी राज कुमार अजमेरा, नवीन जैन ने दी है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page