समाचार

श्री 1008 भगवान नेमिनाथ का जन्म एवं तप कल्याणक महोत्सव मनाया गया

  • संगीतमय श्री नेमिनाथ विधान का आयोजन भी हुआ

न्यूज़ सौजन्य- शुभम जैन

आगरा। जैन धर्म के 22वें तीर्थंकर श्री 1008 भगवान नेमिनाथ का जन्म एवं तप कल्याणक महोत्सव श्री नेमिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, कर्मयोगी कमला नगर में बुधवार को बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम भक्तों ने सुबह अभिषेक एवं शांतिधारा सुनील कुमार जैन मैदा वाले, नरेंद्र जैन, विजय जैन,पवन जैन,जय प्रकाश जैन, भुवनेश जैन टोंग्या जी के द्वारा किया गया। पालना झुलाने का अवसर प्राप्त वीना जैन, प्रार्थना जैन, ऊषा जैन, मालती जैन को प्राप्त हुआ। सभी क्रियाएं विधानाचार्य पं. आशुतोष शास्त्री सतना के निर्देशन में की गई। संगीतमय श्री नेमिनाथ विधान का आयोजन किया गया। संगीत की व्यवस्था शशि पाटनी ग्रुप द्वारा की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुमेर पांड्या, राजकुमार जैन, सुनील जैन, शशि जैन, सिम्मी जैन, राजकुमारी जैन मीडिया प्रभारी शुभम जैन और समकित जैन समेत समस्त कमला नगर के लोग मौजूद रहे।

 

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page