समाचार

भगवान बाहुबली का महामस्तिकाभिषेक में उमड़े श्रावक-श्राविकाएं: बैंडबाजों से निकली मुनिश्री की शोभायात्रा


भगवान बाहुबली विधान विधि विधान से हुआ। ध्वजारोहण के साथ हुआ उपाध्याय पदारोहण और मुनि दीक्षा दिवस का शुभारंभ हुआ। भगवान बाहुबली का महामस्तिकाभिषेक में समाजजन जुटे। आगरा से पढ़िए शुभम जैन की यह खबर…


आगरा। भगवान बाहुबली और उपाध्यायश्री के जयकारों संग भक्ति भाव में श्रद्धालु सराबोर रहे और जगह-जगह पुष्प वर्षा से उपाध्यायश्री का स्वागत कर उत्साह और उमंग के साथ शोभायात्रा निकाली गई। मोती कटरा स्थित श्री अग्रवाल दिगंबर जैन मंदिर में श्री अग्रवाल दिगंबर जैन समिति मोती कटरा की ओर से 936 वर्ष प्राचीन और अतिशयकारी जिनालय में विराजित भगवान बाहुबली स्वर्ण जयंती अवसर पर दो दिवसीय भगवान बाहुबली महा मस्तकाभिषेक और द्वितीय उपाध्याय पदारोहण तथा मुनिदीक्षा दिवस का शुभारंभ शनिवार को प्रातःकाल ध्वजारोहण के साथ किया गया। पं. संदीप जैन शास्त्री के कुशल निर्देशन में मंत्रोच्चारण के साथ उपस्थित सभी भक्तों ने श्रीजी के समक्ष मांडले पर अर्घ्य अर्पित कर बाहुबली विधान संपन्न किया। इसके बाद उपाध्याय संघ को बड़ा मंदिर से तार गली मोती कटरा के संत निलय तक बैंडबाजों संग लाया गया।

चित्र का अनावरण किया

जहां विजय गोयल, रश्मि गोयल, आगरा दिगम्बर जैन परिषद के अध्यक्ष जगदीशप्रसाद जैन, उषा जैन मारसंस ने आचार्यश्री विरागसागर जी महाराज के चित्र का अनावरण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। सभी अतिथियों का स्वागत समिति के अध्यक्ष राकेश जैन पर्देवाले एवं आयोजन समिति ने पटका पहनाकर किया गया।

अष्ट द्रव्यों से किया पूजन

तत्पश्चात आगरा की विभिन्न शैलियों से पधारे सभी भक्तों ने अष्ट द्रव्यों की थाल सजाकर दोनों मुनिराजों का पूजन किया। वीणा जैन, वीरेंद्र जैन, अनंत जैन, अर्थमंत्री मनोज जैन, सुनील जैन, विवेक जैन, नरेश लुहाड़िया, अजीत प्रसाद आदि ने नवीन पिच्छी भेंट की तथा पाद पक्षालन किया। भक्तों द्वारा शास्त्रों को सिर पर विराजमान कर उपाध्यायश्री के समक्ष भेंट किए गए।

ये समाजजन रहे मौजूद

इस दौरान बाहर से पधारे सभी भक्तों ने उपाध्यायश्री के समक्ष श्रीफल मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया। इस कार्यक्रम में आगरा सहित मैनपुरी, कुरावली, करहल, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, ग्वालियर आदि विभिन्न शहरों के सैकड़ों भक्तों ने भक्ति भाव के साथ लिया।संचालन पवन जैन व पंकज जैन ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से अनंत जैन, सत्यप्रकाश जैन, सुनील जैन,आलोक जैन, विवेक जैन, पवन जैन, संजय जैन, महेशचंद जैन, मनोज जैन, विजय जैन उपस्थित थे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page