समाचार सम्मेदशिखर

तीर्थराज बचाने के लिए आंदोलन: सम्मेद शिखर बचाने के लिए सकल जैन समाज आया आगे

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें- https://youtu.be/41tMOIE8qAQ

बांसवाड़ा । विश्व जैन संगठन के आह्वान पर झारखंड में श्री सम्मेद शिखर बचाओ आंदोलन के समर्थन में रविवार को बांसवाड़ा में सकल जैन समाज ने एकजुटता दिखाते हुए जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। समाजजनों ने पर्वतराज को पर्यटन मास्टर प्लान में सम्मिलित करने का विरोध किया।
समाजजनों की नारेबाजी व प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था में जुटे रहे। इससे पहले जैन समाजजवों ने प्रतिष्ठान बंद रखे। कुशलगढ़ मैदान में सुबह एकत्र हुए। इसके बाद प्रमुख रास्तों से रैली के रूप में कलक्ट्री गेट पहुंचे। यहां प्रदर्शन के बाद समाज के प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन को राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री सहित केंद्रीय पर्यावरण मंत्री, झारखंड के मुख्यमंत्री और क्षेत्रीय सांसद के नाम ज्ञापन सौंपकर दखल की मांग की। साथ ही चेताया कि झारखंड सरकार अगर निर्णय वापस नहीं लेती है तो जैन समाज की ओर से आंदोलन तेज किया जाएगा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page