समाचार

अवधपुरी में हर्षोल्लास के साथ शीतलनाथ भगवान का निर्वाण कल्याणक महोत्सव : पद्मप्रभु जिनालय में श्रद्धालुओं ने किया सामूहिक पूजन और लाडू अर्पित


अवधपुरी स्थित श्री पद्मप्रभु जिनालय में बुधवार को शीतलनाथ भगवान का निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं ने सामूहिक पूजन, निर्वाण काण्ड का वाचन और लाडू अर्पित कर भक्ति व्यक्त की। पढ़िए शुभम जैन की रिपोर्ट…


आगरा। पदमप्रभु जिनालय परिवार अवधपुरी के अन्तर्गत वात्सल्य सेवा समिति के तत्वावधान में बुधवार को अवधपुरी स्थित श्री पद्मप्रभु जिनालय में शीतलनाथ भगवान का निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया।

सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। सबसे पहले श्रद्धालुओं ने प्रभु की शांतिधारा कर पुण्यलाभ अर्जित किया। शांतिधारा के उपरांत पंडित विवेक जैन शास्त्री के निर्देशन में भक्तों ने सामूहिक रूप से भगवान शीतलनाथ का पूजन एवं निर्वाण काण्ड का वाचन किया। भक्तों ने श्रद्धा भाव से निर्वाण लाडू अर्पित कर प्रभु के समक्ष अपनी भक्ति व्यक्त की।

इस दौरान पूरा वातावरण श्री शीतलनाथ भगवान की जय के जयकारों से गूंज उठा और मंदिर परिसर भक्ति-भाव से सराबोर हो गया। महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु परिवार सहित उपस्थित रहे और आयोजन को सफल बनाया।

उपस्थित प्रमुख श्रद्धालुओं में इंद्रप्रकाश जैन, अजय जैन, ओम प्रकाश जैन, रवि जैन, प्रवीन जैन, नरेंद्र जैन, मनीष जैन, अनिल जैन, शुभम जैन, पीयूष जैन, रश्मि जैन, पुष्पा जैन, रंजना जैन, कविता जैन, रीता जैन, बीना जैन, हेमलता जैन, रिंकी जैन सहित समस्त पद्मप्रभु जिनालय परिवार के सदस्य शामिल हुए।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page