शरद पूर्णिमा पर आचार्य विद्यासागर जी एवं समयसागर जी महाराज के अवतरण दिवस के पावन अवसर पर महरौनी में सकल दिगम्बर जैन समाज द्वारा भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट…
महरौनी (ललितपुर)। विश्व वंदनीय राष्ट्र गौरव, समाधि सम्राट संत शिरोमणि आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज एवं विद्यानिधि नवाचार्य श्री 108 समयसागर जी महाराज के अवतरण दिवस (शरद पूर्णिमा) के पावन अवसर पर सकल दिगम्बर जैन समाज महरौनी द्वारा एक भव्य रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है।
यह शिविर मंगलवार, 7 अक्टूबर 2025 को दोपहर 12 बजे से श्री सुधासागर मार्केट, महरौनी में होगा। इस अवसर पर समाज के पदाधिकारी एवं नगर के नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रक्तदान जैसे महान कार्य में सहभागी बनने की अपील की गई है।
आयोजन समिति ने संदेश दिया — “कर लो भलाई के काम, आओ करें रक्तदान।” रक्तदान महादान है, जो जीवन बचाने का सबसे पवित्र कार्य है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में मानवता, परोपकार और सेवा की भावना को बढ़ावा देना है।













Add Comment