समाचार

नवरात्रि विधान महोत्सव का भव्य आयोजन नसिया जी मंदिर में: भगवान पार्श्वनाथ पद्मावती शक्तिपीठ में 22 से 02 अक्टूबर तक विशेष धार्मिक कार्यक्रम


भिण्ड स्थित भगवान पार्श्वनाथ पद्मावती शक्तिपीठ नसिया जी मंदिर में शरद नवरात्रि के अवसर पर 22 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक नवरात्रि विधान महोत्सव का आयोजन होगा। प्रतिदिन पूजन, महाश्रृंगार, महाअर्चना और अन्तिम दिन शोभायात्रा एवं वात्सल्य भोज का कार्यक्रम रहेगा। पढ़िए सोनल जैन की रिपोर्ट…


भिण्ड। परम पूज्य पट्टाचार्य 108 श्री योगीन्द्र सागर महाराज साहब के करकमलों से स्थापित श्री 1008 भगवान पार्श्वनाथ पद्मावती शक्तिपीठ नसिया जी मंदिर में शरद नवरात्रि के अवसर पर दिनांक 22 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2025 तक नवरात्रि विधान महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है।

महोत्सव का शुभारम्भ 22 सितम्बर को ध्वजारोहण से होगा। प्रतिदिन प्रातःकाल 7:30 बजे भगवान का पंचामृत अभिषेक, पूजन एवं विधान संगीतमय वातावरण में सम्पन्न होगा। माँ पद्मावती का महाश्रृंगार एवं महाअर्चना भक्तिभाव के साथ की जाएगी।

समापन दिवस 02 अक्टूबर को विघ्ननाशक हवन, श्रीजी की रथयात्रा एवं माँ पद्मावती की शोभायात्रा नगर भ्रमण करते हुए नसिया मंदिर में सम्पन्न होगी। तत्पश्चात सभी भक्तों के लिए वात्सल्य भोज का आयोजन होगा। उल्लेखनीय है कि इस शक्तिपीठ की स्थापना वर्ष 2007 में राष्ट्र संत चतुर्थ पट्टाचार्य योगविद्या मार्तण्ड प्रवचन केशरी 108 श्री योगीन्द्र सागर महाराज के करकमलों से की गई थी। यह स्थान भक्तों की आस्था और श्रद्धा का केन्द्र है, जहाँ प्रतिवर्ष शरद नवरात्रि में नवदिवसीय विधान महोत्सव का भव्य आयोजन सकल जैन समाज एवं योगी परिवार भिण्ड द्वारा किया जाता है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page